Loading...

जागतिक महिला दिन पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न


नागपुर। कार्पोरेशन योग नृत्य परिवार एव तारिणी महिला मंडळ तथा दक्षिण नागपूर भाजप इनकी और से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुवात मान्यवरों के हस्ते दीप प्रज्वलन से की गई. 
इस अवसर पर भारत माता, सावित्रीबाई फुले ,सरस्वती माता की प्रतिमाओ का पूजन  करके उन्हे नमन किया गया. इस अवसर पर  आयुर्वेदाचार्य डॉ सीमा नारंग इन्होने महिलाओ के स्वास्थ स्वावलंबन और समाज  में उनकी भूमिका के उपर मार्गदर्शन किया. 


इसके पश्चात नगरसेविका ज्योतीताई देवघर देवघरे इन्होने महिलाओ को सशक्तिकरण पर अपने प्रेरणादायी विचार व्यक्त किया साथ ही पूर्व नगरसेविका विद्याताई मढावी ने महिलाओ का सामाजिक और सांस्कृतिक कार्य मे आगे बढने के लिए प्रेरित किया इस कार्यक्रम मे प्रिती ताई राजदेरकर, स्वातीताई आखतकर, प्रितीताई मानमोडे, पूजाताई धांडे, दिपालीताई घरोटे, परिक्षक सोनाली ताई बुटले, रसिका ताई  पानुरकर उपस्थित थे. इसमे लेझीम शिक्षक श्री केचे सर और नृत्य परिवार के श्री पांडे सर इनका विशेष शाल और श्रीफळ  देकर सत्कार किया गया.

इसके बाद योग नृत्य परिवार के महिलाओ ने भारत के विभिन्न राज्य की संस्कृति को दर्शते हुए आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कीये. महाराष्ट्र की परंपरा को दर्शने वाले मराठी लोकनृत्य कोळी नृत्य, पंजाब की झलक दिखाने वाला पंजाबी नृत्य तथा आसाम का प्रसिद्ध बिहुनृत्य दर्शक को विशेष रूप से आकर्षित कर गया इसके साथ बॉलीवूड गीतो पर भी रंगा रंग नृत्य प्रस्तुत किये गये. कार्यक्रम मे उत्साह का माहौल बन गया. इस कार्यक्रम का सुंदर संचालन सौं. भारती दवणे ने किया कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए योग नृत्य परिवार व तारिणी महिला मंडळ की अध्यक्ष सौ संगीता येनुगवार इन्होने विशेष परिश्रम किये कार्यक्रम के अंत मे सभी अतिथीयो और उपस्थित महिलाओने सामूहिक भोजन का आनंद लिया और इसी के साथ महिला दिवस के इस सफल कार्यक्रम का समापन हुआ.
समाचार 2597056747642655706
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list