सफल पौधा निष्कर्षण अभियान का आयोजन
https://www.zeromilepress.com/2025/09/blog-post_41.html?m=0
100 पौधों का किया रोपण
नागपुर। दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय जरीपटका नागपुर पर्यावरण शास्त्र विभाग अंतर्गत तथा पर्यावरण नीति मूल्य द्वारा उनके संयुक्त तत्त्वावधान में, सफल पौधा निष्कर्षण अभियान का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्यरत एनजीओ पर्यावरण नीति मूल्य और दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय में पौधा निष्कर्षण अभियान का आयोजन प्रभारी प्राचार्या प्रोफेसर ऋतू तिवारी के मार्गदर्शन और अध्यक्षता में किया गया। १०० छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हर एक छात्राओं ने पौधों को उगाने के लिए मिट्टी और दूध के पॉलिथीन लाए। कुल १०० पौधों का निष्कर्षण और रोपण किया
गया, जिसमें नीम, पीपल और अशोक के पौधे शामिल थे। पर्यावरण नीति मूल्य से, कपिल साठे, सत्विक वासे, और विक्की करवाड़े, शुभम सहारे इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। कपिल साठे ने मार्गदर्शन करते हुए कहा कि एनजीओ लगातार युवाओं को पर्यावरणीय गतिविधियों में प्रेरित और शामिल कर रहा है, ताकि भविष्य की पीढ़ियों के लिए प्रकृति के संरक्षण का महत्व समझाया जा सके। यह अभियान पर्यावरण नीति मूल्य के सामुदायिक स्तर पर पर्यावरण जागरूकता और स्थिरता के प्रयासों में एक और महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम सफल बनाने पर्यावरण शास्त्र के इंचार्ज डॉ बबीता थूल तथा डॉ मीना नरड का विशेष योगदान रहा।