Loading...

प्रवीण बागड़े को ‘प्रबुद्ध साहित्यरत्न’ पुरस्कार : समाजाभिमुख लेखनी का सम्मान


नागपुर/नांदेड। साहित्य केवल भावनाओं का चित्रण नहीं होता, बल्कि यह समाज को दिशा देने वाला, विचारों को गति देने वाला और अन्याय के विरुद्ध आवाज़ उठाने वाला एक सशक्त साधन है। इसी सामाजिक ज़िम्मेदारी की भावना के साथ कई वर्षों से निरंतर लेखन करने वाले साहित्यकार प्रवीण बागड़े को इस वर्ष का ‘प्रबुद्ध साहित्यरत्न पुरस्कार’ नांदेड में दैनिक प्रबुद्ध परिवार अख़बार के 16वें स्थापना दिवस समारोह में प्रदान किया गया। श्री बागड़े की रचनाओं में केवल भाषा की समृद्धि ही नहीं दिखती, बल्कि हर लेख में समाज की पीड़ा, संघर्ष और परिवर्तन की पुकार सुनाई देती है। जाति, धर्म और वर्ण की सीमाओं से परे जाकर समानता की सोच, उपेक्षितों को न्याय दिलाने की लगन और युवाओं को जागृत करनेवाले विचार यही उनकी लेखनी की सबसे बड़ी विशेषता है। यही कारण है कि उनका लेखन आज के समय में और भी प्रभावी सिद्ध हो रहा है।

आज के व्यस्त, बाज़ारी और स्वार्थपरक साहित्य प्रवाह में भी प्रवीण बागड़े जैसे साहित्यकार समाजहित की ज्योति जलाए रखते हैं। उनकी लेखनी केवल शब्दों का खेल नहीं, बल्कि पाठकों के मन में परिवर्तन की चिनगारी जगाने वाला एक दीपस्तंभ है। ‘प्रबुद्ध साहित्यरत्न’ पुरस्कार से उनका सम्मान हुआ है, साथ ही यह सभी समाजाभिमुख लेखकों के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा भी लेकर आया है। पुरस्कार स्वीकार करते हुए प्रवीण बागड़े ने भावुक स्वर में कहा “यह पुरस्कार मेरे लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि एक ज़िम्मेदारी है। लेखनी केवल व्यक्तिगत अभिव्यक्ति का साधन नहीं, बल्कि समाज में दबे-कुचले लोगों की आवाज़ का प्रतिनिधित्व करने वाली ताक़त है। इस ताक़त का उपयोग परिवर्तन के लिए करने का प्रयास आगे भी जारी रहेगा।”

इस अवसर पर कई नामचीन साहित्यकार, सामाजिक कार्यकर्ता, विद्यार्थी और साहित्यप्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच बागड़े जी को पुरस्कार प्रदान किया गया। उपस्थित लोगों ने यह भी कहा कि यह सम्मान केवल एक साहित्यकार का नहीं बल्कि पूरे समाजाभिमुख साहित्य का सम्मान है।इस मौके पर विशेषांक का प्रकाशन भी किया गया तथा साहित्यकारों, पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भंते शिलरत्न के करकमलों से हुआ, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिल्हा पुलिस अधीक्षक अभिनाश कुमार और निवासी उपजिल्हाधिकारी किरण अंबेकर विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन दैनिक प्रबुद्ध परिवार के मुख्य संपादक एवं ऑल इंडिया संपादक संघ, मराठवाड़ा के अध्यक्ष संजय खाडे ने किया तथा आभार प्रदर्शन उपसंपादक गौतम कदम ने किया।

समाचार 340559578872260983
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list