महिला काव्य मंच की 'हिंदी भाषा हमारी आशा' पर ऑन लाइन काव्य गोष्ठी
https://www.zeromilepress.com/2025/09/blog-post_53.html
नागपुर। महिला काव्य मंच की नागपुर इकाई (महाराष्ट्र) द्वारा हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में हिंदी भाषा हमारी आशा पर काव्य गोष्ठी गूगल मीट पर सम्पन्न हुई। काव्य गोष्ठी में संस्थापक आदरणीय नरेश नाज़ जी का सानिध्य रहा। मुख्य अतिथि - डॉ रचना निगम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभारी - गुजरात, महाराष्ट्र गोवा ,मकाम तथा विशिष्ट अतिथि - डॉ. रूपाली दळवी ओहोळ, ज़िला अध्यक्ष - अहिल्यानगर (महाराष्ट्र) मकाम जुड़ी थीं। कार्यक्रम का संयोजन और संचालन शगुफ़्ता यास्मीन काज़ी, जिला अध्यक्ष नागपुर, (महाराष्ट्र ) मकाम ने किया, जो कार्यक्रम की अध्यक्ष भी थी। रीमा दीवान चड्ढा उपाध्यक्ष, महाराष्ट्र मकाम ने आभार प्रदर्शन किया। सर्वप्रथम आभा आसुदानी ने मां सरस्वती की वंदना एवं कविता प्रस्तुत की।
डॉ रचना निगम ने हिंदी भाषा पर प्रकाश डालते हुये अच्छा साहित्य पढ़ने के लिये प्रेरित किया और अपनी कविता भी सुनाई। डॉ. रूपाली दळवी ओहोळ ने हिंदी भाषा को और समृद्ध करने के लिये निरंतर पठन - पाठन पर बल दिया और अपनी कविता सुनाई। नागपुर की विदुषी कवयित्रियों में प्रभा मेहता , रंजना श्रीवास्तव, विशाखा खंडेलवाल, पलक खंडेलवाल, जिगिशा शाह, रेशम मदान, चैताली मदान, मधु सिंघी, रितु आसई, किरण हटवार, नीलम शुक्ला, अर्चना चौरसिया, रीमा दीवान चड्ढा एवं शगुफ़्ता यास्मीन काज़ी ने काव्य पाठ किया।