अखिल विश्व सरयूपारीण ब्राह्मण महासभा नागपुर द्वारा फरवरी माह में होगा 51 बच्चों का उपनयन संस्कार
https://www.zeromilepress.com/2025/10/51.html
नागपुर। हाल ही में सम्पन्न हुई अखिल विश्व सरयूपारीण ब्राह्मण महासभा नागपुर की कार्यकारिणी की सभा में ये निश्चित किया गया कि 51 ब्राह्मण बटुकों का उपनयन संस्कार आनेवाले फरवरी माह 2026 में किया जायेगा और उनसे किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा, पूरा कार्यक्रम निःशुल्क होगा। सभी 51 बटुकों का चयन कार्यसमिति द्वारा किया जायेगा इसलिए अभी से पंजीयन प्रकिया शुरू हो गयी है।
जो इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों का उपनयन संस्कार करवाना चाहते हों तो संस्था के निम्नलिखित पदाधिकारियों से संपर्क कर पहले आओ और पहले पंजीयन करवाओ की प्रकिया को अपनाकर संतुष्ट हो सकते हैं। संस्था के अध्यक्ष, कार्याध्यक्ष, महामंत्री, संगठन मंत्री और संयुक्त मंत्री तथा महिला प्रमुखों से संपर्क किया जा सकता है।
अधिक जानकारी के लिए उपरोक्त कार्यकारिणी के सदस्यों में रामनारायण मिश्र, अध्यक्ष : 9422804197, श्याम मूर्ति पांडेय, कार्याध्यक्ष : 9637365221, मनोज कुमार पांडेय, महामंत्री : 7798444999, बृजेश मिश्र, संगठन मंत्री : 9379837455, योगेश मिश्र, संयुक्त मंत्री : 9890067561, श्रीमती विधि झा, महिला प्रमुख : 8600106436, श्रीमती मनुजा तिवारी (अधिवक्ता) महिला प्रमुख : 7350515115 से संपर्क कर सकते हैं।
