मनपा आयुक्त को भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन परिषद ने सौंपा ज्ञापन
https://www.zeromilepress.com/2026/05/blog-post_1433.html
नागपुर शहर में बारिश पूर्व आवश्यक कार्यों को लेकर की चर्चा
नागपुर। भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन परिषद की ओर से नागपुर शहर में बारिश पूर्व आवश्यक कार्यों को लेकर नागपुर महानगर पालिका आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नालों की सफाई, गटरों से गाद निकालने, सड़कों के गड्ढों की मरम्मत, जलभराव वाले क्षेत्रों की जांच, डेंग्यू-मलेरिया रोकथाम हेतु फॉगिंग, खतरनाक पेड़ों की छंटाई तथा बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को तत्काल शुरू करने की मांग की गई।
परिषद की ओर से कहा गया कि प्रत्येक वर्ष बारिश के दौरान नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए संभावित दुर्घटनाओं एवं जलभराव की समस्या को रोकने हेतु महानगर पालिका प्रशासन तत्काल प्रभाव से आवश्यक कार्य शुरू करे। इस अवसर पर परिषद के राजेश रंगारी, सुरेश गेडाम, राजीव अंबादे, अनिकेत रंगारी, राधेश्याम राजपुत, भिमराव सहारे, यशवंत कावरे,, अब्दुल कादीर, बाला राघोर्ते पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
