साहित्यिकी में कवि सम्मेलन का सफल आयोजन
https://www.zeromilepress.com/2025/10/blog-post_15.html
नागपुर। विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन के उपक्रम साहित्यिकी में कविसम्मेलन का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ सागर खादीवाला ने की। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि डॉ अनवर अहमद सिद्दीकी का स्वागत अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक प्रा आदेश जैन ने किया।
सम्मेलन में प्रमुख अतिथि डॉ अनवर अहमद सिद्दीकी ने संस्था के उपक्रमों की सराहना की, साथ ही कुछ स्वरचित सुनाई। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ सागर खादीवाला ने अपनी प्रसिद्ध रचना गांधीवाद सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर किया।
सम्मेलन में मजीद बेग मुगल, आरिफ काज़ी, शेखर, आशुतोष चौधरी, सूर्यकांत मूनघाटे, तनहा नागपुरी, शादाब अंजुम, गुलाम मो खान आलम, कामिनी शुक्ला,अमिता शाह, अंजुम ऊरूज, माधुरी राउलकर, कल्पना शुक्ला, कमलेश चौरसिया, हेमलता मिश्र, नीलम शुक्ला, शारदा मिश्रा, अशोक डोलस, नंदिता सोनी, विवेक असरानी, सुरेखा खरे, चंद्रकला भरतीया, जितेन्द्र जैन, अरुण खरे, राजीव गायकवाड़, माया शर्मा, लीलाधर सिन्हा, माधुरी मिश्रा, सईद हजरत, एड अमानी कुरैशी, दुर्गेश दीक्षित, डॉ विनोद भोयर, पूनम मिश्रा, डॉ अजय इत्तदवार, सुदीप्ता बैनर्जी आदि ने एक से बढ़कर एक कविताएं और ग़ज़लें प्रस्तुत की।सहसंयोजिका हेमलता मिश्र ने सभी का आभार व्यक्त किया।

