Loading...

पंजाबी पत्रिका का लोकार्पण

                           

नागपुर। सनातन धर्म युवक सभा द्वारा प्रकाशित की जा सामाजिक पत्रिका सनातन समाचार का सफलतापूर्वक 32 वें वर्ष में पदार्पण हुआ।इसके विशेषांक का लोकार्पण मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस ने किया और पूर्व महापौर दयाशंकर तिवारी विशेष रूप से उपस्थित थे। 

उल्लेखनीय है कि  नरेंद्र सतीजा लगातार 32 वर्षों से पत्रिका का संपादन करते आ रहे हैं और यह विशेषांक संस्था के पूर्व महासचिव स्व. संजीव कपूर को समर्पित किया गया है।कार्यक्रम में उपस्थित केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी पत्रिका का अवलोकन किया एवं शुभकामनायें दीं। 

पत्रिका में संस्था की गतिविधियों के अलावा लेख और आवश्यक सेवाओं की हेल्पलाइन का प्रकाशन किया गया है। कार्यक्रम का संचालन आरजे निशा ने किया। 

इस अवसर पर अध्यक्ष प्राणनाथ साहनी, पत्रिका के संपादक नरेंद्र सतीजा, समाजसेवी विशाल अग्रवाल, सूरज अग्रवाल, गोपाल साहनी, गौतम साहनी, विनय ओबेराय आदि की उपस्थिति रही।
समाचार 2043540406138916302
मुख्यपृष्ठ item