Loading...

लोगों को बदलने में समय खर्च करने के बजाय खुद में बदलाव लाओ : यजुर्वेंद्र महाजन


स्व. देवकीबाई बंग इंग्लिश मीडियम स्कूल में विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी व्याख्यान का आयोजन

हिंगणा। स्व. देवकीबाई बंग इंग्लिश मीडियम स्कूल और जूनियर कॉलेज तथा नेहरू विद्यालय एवं कनिष्ठ महाविद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से प्रसिद्ध काउंसलर और प्रेरणादायी वक्ता श्री यजुर्वेंद्र महाजन का मार्गदर्शनपर व्याख्यान आयोजित किया गया।

इस अवसर पर महाजन सर ने विद्यार्थियों को अंधकार से प्रकाश की ओर जाने का प्रतीक दीपप्रज्वलन का महत्व बताते हुए कहा कि शिक्षा ही समाजकल्याण का सच्चा साधन है। ग्रामीण क्षेत्रों में मंचों की कमी के कारण कई होनहार विद्यार्थियों का आत्मविश्वास कम हो जाता है, लेकिन “लोग क्या कहेंगे” इस डर से अपनी प्रतिभा को दबाकर न रखें, ऐसा उन्होंने विद्यार्थियों से आवाहन किया।

उन्होंने यह भी कहा कि लोगों से डरिए मत, उनका सम्मान कीजिए; संवाद से संस्कार विकसित कीजिए, पर बच्चों को उसका दबाव महसूस न होने दें। समस्या खोजने के बजाय उसके समाधान की दिशा में सोचने की आदत डालनी चाहिए, और असफलता का एकमात्र कारण प्रयास न करना है !यह सदैव याद रखना चाहिए।
कार्यक्रम में संस्था के कोषाध्यक्ष श्री महेश बंग, श्री पंकज महाजन, प्राचार्य श्री नितीन तुपेकर, मुख्याध्यापक श्री शशिकांत मोहिते, तथा श्रीमती इशानी मित्रा मंच पर उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री आनंद महाले ने किया और आभार प्रदर्शन श्रीमती सोनम लरोकर ने किया।
समाचार 1796694734069089706
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list