Loading...

गुरुकुल आश्रमशाला उदासा ने ओवरऑल चैंपियनशिप जीती


परसिस्टेंट कप 2025 का तीसरा संस्करण संपन्न

नागपुर। क्रीड़ा विकास संस्था (स्लम सॉकर) द्वारा आयोजित एवं परसिस्टेंट फाउंडेशन के सहयोग से परसिस्टेंट कप 2025 का तीसरा संस्करण का 'प्ले फॉर प्रोग्रेस' कार्यक्रम  पुलिस लाइन टाकली ग्राउंड,नागपुर में आयोजित किया गया था।इस  प्रतियोगिता में नागपुर के पांच विभिन्न स्कूलों के अंडर-17 वर्ग में  180 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में गुरुकुल आश्रमशाला (देवलापार ), गुरुकुल आश्रमशाला (उदासा), अभ्युदय ग्लोबल स्कूल (खापा), भिडे गर्ल्स स्कूल और उत्कर्ष विद्या मंदिर ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में  सभी स्कूल के विद्यार्थियों ने वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो और एथलेटिक्स मे बढ़ चढ़ करहिस्सा लिया।

प्रतियोगिता  बड़े उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल आश्रमशाला उदासा ने कबड्डी (लड़कियाँ और लड़के), वॉलीबॉल (लड़कियाँ और लड़के), खो-खो (लड़कियाँ और लड़के) एवं 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की।इस प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह प्रो. विजय बारसे (संस्थापक एवं सचिव – क्रीड़ा विकास संस्था) ने किया साथ ही  श्रीमती सुपर्णा देशपांडे (असिस्टेंट मैनेजर CSR – परसिस्टेंट फाउंडेशन), और श्री राजीव सेठिया (उपाध्यक्ष – क्षतिपूर्ति और लाभ विभाग, परसिस्टेंट सिस्टम्स) उपस्थित थे। प्रो. विजय बारसे (संस्थापक, क्रीड़ा विकास संस्था) कहा “इस टूर्नामेंट और सहयोग के माध्यम से हम विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धी खेलों में भाग लेने का अवसर प्रदान कर रहे हैं और उन्हें खेलों में उत्कृष्टता की ओर प्रेरित कर रहे हैं, यह टूर्नामेंट विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा, अनुशासन, टीमवर्क, दृढ़ता और सम्मान जैसी मान्यताओं को बढ़ावा देने वाला सालाना उत्सव बन गया है।
समाचार 292249291688430533
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list