Loading...

ओ मेरे दिल के चैन.. चैन आये...


ज्येष्ठ मित्र मंडल का शानदार संगीतमय नजराना

नागपुर। सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था ज्येष्ठ मित्र मंडल की ओर से जरीपटका स्थित मातेश्वरी भवन में 'याद किया दिल ने' हिट्स ऑफ हेमंत कुमार, मन्ना डे, किशोर कुमार का शानदार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तावना मंडल अध्यक्ष अर्जुनदास आहूजा ने रखी। संचालन मंडल की महिला प्रमुख संगीता दलवानी ने किया। उद्घोषक मनीष नायर ने अपने अनूठे अंदाज में कार्यक्रम को बखूबी अंजाम तक पहुंचाया। 
आयोजन के सौजन्यकर्ता अधि.मनोज मोरयानी, परेश अजवानी, नरेश खुशालानी, सतीश आंनदानी के सहयोग से आयोजित किया गया। 

सह्योगकर्ताओ का सत्कार शॉल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ देकर किया गया। गायक कलाकारों में मुकुल पांडे, निखिल साठे, अनुजा सावजी ने  'ये रात भीगी भीगी, अपना दिल तो, ओ मेरे दिल के चैन, मेरे सपनों की रानी, जिंदगी इक सफर है सुहाना, याद किया दिल ने, प्यार हुआ इकरार हुआ, फूल गेंदवा न मारो, गाता रहे मेरा दिल, ए मेरी जोहरा जबी, पंखिड़ा ओ पंखिड़ा सहित एक से बढ़कर एक यादगार गीतों की प्रस्तुति दी। वादक कलाकारों में की बोर्ड पर नचिकेत देव, गिटार पर मनोज विश्वकर्मा, तबला व  हैड सोनिक पर सचिन ढोमने, ढोलक व मायनर पर प्रशांत नागमोते, आक्टोपैड पर विशाल दहशास्त्र ने साथ दिया। 

सभी कलाकारों का स्वागत किया गया। आभार रमेश सचदेव ने व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में लक्ष्मण पेशवानी, रमेश सचदेव, मनोहरलाल पाहुजा ने प्रयास किये। आवतराम भगचंदानी, ज्ञानचंद वासवानी, लक्ष्मण वाधवानी, हरीश गेहनी, कमलेश टहिल्यानी, कमल सावलानी, जगदीश तुरानी, रमेश विधानी, प्रभु हरियानी,  बुलचंद खुशालानी, महेश खुशालानी, लक्ष्मणदास चांदवानी, श्रीचंद चावला सहित बड़ी संख्या में श्रोताओं की मौजूदगी रही।
समाचार 3102973955041379663
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list