बी. जी. श्रॉफ गर्ल्स हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज में मनाया दीपावली मिलन
https://www.zeromilepress.com/2025/10/blog-post_88.html
नागपुर। बी.जी.श्रॉफ गर्ल्स हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज के प्रांगण में सोशल वर्कर्स एसोसिएशन और सिंधी सोशल सर्विस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में आए हुए दोनों व्यवस्थापन समिति जनों, पूर्व मुख्याध्यापिका मंजू कुंगवानी, शाला की पूर्व पर्यवेक्षिका पद्मजा कुंभलकर एवं सेवानिवृत स्टाफ का तीनों शालाओं के वर्तमान स्टाफ ने अभिवादन किया।
कार्यक्रम में उपस्थित शाला के आधार स्तंभ डॉ. डी. पी.लालवानी, अध्यक्ष मेघराज जेसवानी, प्रधान सचिव दिलीप दानी, उपाध्यक्ष वासु माखीजा, उपाध्यक्ष कुंदन गिदवानी, अशोक रामानी, प्रकाश कल्याणी, पुरुषोत्तम आसुदानी, सच्चानंद हिरानी, रमेश हिरानी, श्याम जयसिंघानी, नितिन लालवानी, वरयाम सिंह, सोभो दासवानी, नंदलाल माखीजा, पूर्व पार्षद सुरेश जगयासी, ऊषा दानी, हेमलता रामानी, आयुषी दानी, विनिशा आसुदानी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती पूजन तथा लक्ष्मी मंत्र आराधना गीत प्रस्तुतीकरण से हुई। बी.जी. एस गर्ल्स प्राइमरी स्कूल ने अंताक्षरी स्पर्धा का आयोजन किया। जिसका कुशल संचालन संगीता दलवानी ने किया। अंताक्षरी स्पर्धा में सहभागी सभी प्रतियोगिजनों को पुरस्कृत किया गया। बी.जी.श्रॉफ गर्ल्स हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज की शिक्षिकाओं द्वारा सुंदर दिवाली गीत की प्रस्तुति की गई।
सोशल वर्कर्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष नितिन लालवानी की बेटियों ने रामायण पर सुंदर गीत प्रस्तुत किया, उन्हें भी पुरस्कृत किया गया। साईं पारनाथ इंग्लिश स्कूल द्वारा हाऊजी गेम का आयोजन किया गया। जिसका आयोजन ज्योति आसुदानी के द्वारा किया गया।
शाला की मुख्याध्यापिका चित्रा दौलतानी एवं शाला की पर्यवेक्षिका रिया नानवानी के नेतृत्व में कुशल रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शाला की प्राचार्या द्वारा आए हुए सभी अतिथिजनों को स्नेह उपहार तथा दिवाली की मिठाई के साथ शुभेच्छा प्रदान की गई। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन शाला की प्राचार्या चित्रा दौलतानी द्वारा किया गया। कुशल मंच संचालन श्रीमती सृष्टि मथरानी द्वारा हुआ।प्रीतिभोज के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई।
