Loading...

जहारमोहगाव में कवि सम्मेलन की धूम


सराहे गए तन्हा नागपुरी

नागपुर। मध्य प्रदेश बालाघाट जिला कटंगी‌ जनपद की ग्रामपंचायत ‌जराहमोहगांव में बरसों से चले आ रहे श्री राधाकृष्ण मंदिर समिति के तत्वावधान में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पांच दिवसीय कार्यक्रम में श्रोताओं के मनोरंजन के लिए सात नवम्बर को कवि सम्मेलन का आयोजन समिति के पदाधिकारी शारदा डहरवाल और सरपंच प्रतिनिधि योगेश डोंगरवार व्दारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर बढ़ चढ़ कर कवियों का स्वागत सत्कार सम्मान से किया गया। 


परिसर के प्रसिद्ध कवि संजय अश्क बालाघाटी के क्रांतिकारी पहल पर और राष्ट्रीय कवि देनेश देहाती के सफल और सृजनात्मक संयोजन में, कवि सम्मेलन का आगाज युवा कवि किशोर सागर छिपेश्वर बालाघाट के बेबाक कविता से हुआ। सर्व प्रथम मां शारदा की वंदना की गई, बहरहाल शैलेश इनायत मिरगपुर, राजेश ठाकुर मंडला, कवयित्री प्रतिभा पटेल जबलपुर, हास्य व्यंग के चर्चित मुकेश मनमौजी, सामाजिक न्याय के सच्चाई पर रामवृक्ष गुप्ता नागपुर, प्रियंका सजल गोंदिया और परिचित कवि तन्हा नागपुरी ने अपनी रचनाओं से देर रात तक चले कवि सम्मेलन का माहौल गरमाये रखा और सराहे गए।

विशेष कर संजय अश्क बालाघाटी की शेरों शायरी ने श्रोताओं को लुभाए रखा, सचमुच सभी कवियों ने बेहतरीन काव्य पाठ किया और जराहमोहगांव में कवि सम्मेलन की धूम मचा दी। क्षेत्र के विधायक गौरव सिंह पारधी ने अपने संबोधन में भगवान राधाकृष्ण मंदिर के जारी कार्यक्रम के पावनता पर मनोगत रखें व उपस्थित कवियों का प्रोत्साहन बढ़ाया। पूर्व सैनिक जि, प, सदस्य शंकरलाल तांडेकर,अवलेश पारधी तथा मंदिर समिति के मान्यवर भूमिदाता, पदाधिकारी, क्षेत्र के काव्यप्रेमी बहुतायत में उपस्थित थे, आभार शारदा डहरवाल ने किया।
समाचार 8763845842575120071
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list