Loading...

साहित्य अर्चन मंच द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मान समारोह संपन्न


नागपुर। साहित्य अर्चन मंच के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मान समारोह के प्रमुख अतिथि पूर्व कुलपति श्री कृष्णा स्वास्थ्य महाविद्यालय कराड दो वीर प्रकाश मिश्रा ने कहा की आचार्य नंद दुलारे बाजपेई मानते थे की साहित्य के बिना समाज की संस्कृति और राष्ट्र की सभ्यता निर्जीव है साहित्य चिरंतन सोच की आवश्यकता है उन्होंने साहित्य की कसौटियों के साथ अपना सारा घर्वित मंतव्य दिया और देश से पधारे हुए साहित्यकारों को धन्यवाद भी दिया इस अवसर पर स्वामी निर्मलानंद जी महाराज अध्यक्ष गीता मंदिर ने सभी को अपना आशीर्वाद हाथ उठाकर प्रदान किया।


विशिष्ट अतिथि के रुपए पधारे डॉ. प्रमोद गिरी संचालक न्यूरो हॉस्पिटल में कहा कि सहित के बिना सभ्यता संस्कृति शून्य है आज साहित्यकारों के समुदाय को देखकर लगता है कि मेरा शिक्षा, पेशे में, 33000 सर्जरी कर प्रथम बने रहना निराधार है जब तक मैं साहित्य , संस्कृति व कला से जुड़े विद्वानों के साथ मिलकर समाज हेतु कुछ न कर सकूं। उन्होंने इस अवसर पर अपने माता पिता के मार्गदर्शन का जिक्र करते हुए कहा वैसे ही डॉ वेदप्रकाश की वाणी वही पवित्रता प्रदान करती है। आज सबको साहित्य दिशा दिखा रहा है। 


कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ गोविंद प्रसाद उपाध्याय ने अपार साहित्यकारों और साहित्य प्रेमियों की उपस्थिति को संबोधित करते हुए इसे सफल निरूपित करते हुए कहा जज डॉ राजेंद्र मालोकर, डॉ आभा सिंह और डॉ मधुलिका व्यास के मूल्यांकन की सराहना की और उन्होंने विद्वानों की जिन्होंने इस आयोजन हेतु अपनी प्रकाशित कृति मुजफ्फरपुर बिहार, दिल्ली, भोपाल, हैदराबाद, बैंगलोर, केरला, मुंबई, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश से भारी प्रतिसाद मिला जिस से साहित्य अर्चन मंच स्वयं को गौरवान्वित महसूस करता है। 
इस अवसर पर देश के साहित्यकारों से विभिन्न विधाओं में प्राप्त 163 कृतियों में से 25 साहित्यकारों का स्मृति चिन्ह, शाल, पुष्प के साथ  5000/, 2000/ सम्मान राशि प्रदान की गई।


नागपुर रत्न डॉ वेदप्रकाश मिश्रा, पावन परंपरा सम्मान स्वामी निर्मलानंद महाराज, उमेश चौबे पत्रकारिता सम्मान हर्षवर्धन आर्य, कथा सम्राट डॉ कृष्णा श्रीवास्तव, व्यंग्य शिल्पी सम्मान भोपाल के सतीश चंद्र श्रीवास्तव  के साथ हिंदी भाषा की प्रकाशित कृतियों पर पवन तिवारी मुंबई, मोहन माधव, प्रदीप कुमार शर्मा छत्तीशगढ़, राम प्रकाश अकोला, डॉ रमा द्विवेदी हैदराबाद, अनुभव राज मुजफ्फरपुर, विजय बेशर्म गाडरवारा, सुरेंद्र वर्मा छिंदवाड़ा , डॉ वसुधा पांडे, श्री अरविंद मिश्र, डॉ सुषमा सिंह आगरा, ओम तिवारी भोपाल, लाल देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव बस्ती उ प्र, सदाराम सिन्हा देओभोग , डॉ राजेश तिवारी भोपाल, डॉ काशीनाथ जांभुलकर नागपुर, डॉ टीकमणि पटवारी छिंदवाड़ा, संजीव शर्मा शिमला, डॉ शैलबाला अग्रवाल आगरा के थे तो मराठी भाषा की कृति पर गढ़चिरौली के चूड़ामण बल्लाहारपुरे जी को शाल, स्मृति सम्मान, प्रमाण पत्र और पुष्प नागपुर के अर्पण हॉल, विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन सीताबर्डी में प्रदान किए गए।


आयोजकों द्वारा उनके एक दिन रहने की व्यवस्था के साथ आहार की व्यवस्था की गई थी जिसकी सराहना की गई है।  
साहित्य अर्चन मंच द्वारा यह चौथा आयोजन किया गया था। संस्था के कार्यक्रम में अतिथि डॉ गिरीजी द्वारा 51000/ का पिता जी के नाम, डॉ वेदप्रकाश मिश्रा द्वारा माता श्रीमती शिव कुमारी देवी के नाम, और हर्षवर्धन आर्य द्वारा महिला पत्रकार को प्रतिवर्ष सहयोग दे कार्यक्रम को और अधिक गरिमा प्रदान करने का प्रण किया। संस्था ने आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर और सरस्वती जी के छाया चित्र को माल्यार्पण किया गया। शारदा स्तवन वरिष्ठ कवयित्री सुधा काशिव ने की। अतिथियों का स्वागत डॉ उपाध्यायजी, शिवजी, दुबेजी, टीकारामजी द्वारा किया गया। डॉ मिश्राजी, स्वामी निर्मलानंद जी का सम्मान सहित सभी साहित्यकारों का सम्मान डॉ प्रमोद गिरी, उपाध्यायजी, स्वामीजी द्वारा रोख राशि, स्मृति चिन्ह, प्रमाणपत्र, शाल द्वारा प्रदान किया गया। 

नगर के साहित्यकार डॉ आभा सिंह, डॉ नीरज व्यास, डॉ उपाध्याय, डॉ मधुलिका, डॉ शशिकांत शर्मा, परिहार, लड़केजी, शिवजी, चिंचघरेजी, पाटोदियाजी, दुबेजी, तेजवीरजी, डेहरियाजी, हंसपालजी, डॉ लांजीजी, लोहिया अध्ययन केंद्र आदि द्वारा अपने माता पिता गुरु मित्र के नाम पर प्रदान किए गए। कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग अर्चना पाठ्या, कृष्ण कुमार द्विवेदी, विजय श्रीवास्तव, डॉ नेहा कल्याणी का मिला।

कार्यक्रम का संचालन अतुल त्रिवेदी साथ में तेजवीर, टीकाराम, कल्पेश उपाध्याय, श्रीमती माधुरी मिश्रा द्वारा  किया गया। आभार जयराम दुबे द्वारा किया गया। इस अवसर पर पॉवर ऑफ वन के नीरज श्रीवास्तव, कृष्ण नागपाल, राजेश नामदेव, अविनाश बागड़े, डब्ल्यू सी एल के अधिकारी, माधुरी राउलकर, राजेंद्र मिश्रा आदि नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समाचार 2390916693813938552
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list