Loading...

श्री नागपुर गुजराती ब्रह्म समाज द्वारा ध्यान योग शिविर


श्री नागपुर गुजराती ब्रह्म समाज अध्यक्ष संजय ठाकर के मार्गदर्शन में अनेक को प्रोग्राम का आयोजन समाज हेतु करते आ रहे है इस श्रृंखला में श्री नागपुर गुजराती ब्रह्मसमाज, महिला मंडल और युवा मंडल द्वारा ध्यान योग शिविर का आयोजन किया गया है।

यह शिविर गिरनार ध्यान सभा (सनातन साधना पद्धति) के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें योग संचालक के रूप में ब्रह्म चै‍तन्यदर्शी विनल जोशी रायपुर से पधारे। उन्होंने ध्यान के महत्व तथा ध्यान के नियमों की जानकारी दी। समाज द्वारा विनय जोशी एवं पूजा काटकोरीया इनका सत्कार शाल एवं पुष्पगुछ समाज ट्रस्टी मंडल अध्यक्ष नरेंद्र झा एवं समाज मानदमंत्री चेतन जोशी एवं पूर्व महिला मंडल अध्यक्ष नूतन झा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर समाज के ट्रस्टी मंडल के सभापति नरेंद्र झा, मानद मंत्री चेतन जोशी, कोषाध्यक्ष केयूर व्यास, संयोजक राजेश जोशी, अनुप शुक्ल, मुकेश जोशी, युवा मंडल प्रमुख हेमांशु शुक्ल, कौशिक जोशी, संजय पंड्या, विजय जानी, नूतन झा, कोकिला झा, कल्पना जोशी, स्वाति रावल ,दीप्ति पंड्या, विपुला जोशी, बटुक जोशी, समाज व्यवस्थापक हितेश त्रिवेदी आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने का प्रयास किया। कार्यक्रम का संचालक राजेश जोशी एवं आभार प्रदर्शन मानद मंत्री चेतन जोशी ने किया।
समाचार 2664260218753537486
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list