Loading...

प्रतिष्ठित क्वीन्‍स कॉमनवेल्थ निबंध प्रतियोगिता में आरनासिंह रौतेला को गोल्ड मेडल


विश्व के 55,000 प्रतिभागियों में नागपुर के लिए भी यह उपलब्धि अत्यंत गौरवपूर्ण

नागपुर। शहर के लिए गर्व का क्षण लेकर आईं स्कूल ऑफ स्कॉलर्स, वानाडोंगरी की कक्षा दसवीं की छात्रा आरनासिंह रौतेला, जिन्होंने ‘द क्वीन्स कॉमनवेल्थ निबंध प्रतियोगिता 2025’ में विश्वभर से प्राप्त लगभग 55,000 प्रविष्टियों में से गोल्ड मेडल हासिल कर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है।

आरना की लेखन क्षमता, परिपक्व सोच और सामाजिक मुद्दों पर उनकी संवेदनशील एवं गहन दृष्टि ने उन्हें विश्व के उभरते युवा लेखकों में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। उनकी इस सफलता से न केवल परिवार और विद्यालय का मान बढ़ा है, बल्कि नागपुर के लिए भी यह उपलब्धि अत्यंत गौरवपूर्ण साबित हुई है।

आरना की माताजी श्रीमती प्रभा ललित सिंह स्वयं एक विदुषी एवं प्रतिष्ठित साहित्यकार हैं, वहीं पिता ललित सिंह रौतेला शहर के सुप्रसिद्ध बिजनेसमैन हैं। पुत्री की सफलता से शहर के साहित्य और शिक्षा जगत में हर्ष और उत्साह का वातावरण बना हुआ है।

नागपुर के अनेक गणमान्य नागरिकों एवं प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने आरना को बधाइयाँ देते हुए कहा कि यह उपलब्धि शहर की युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायक मील का पत्थर है। आरना ने यह प्रमाणित किया है कि समर्पण, संवेदना और सृजनशीलता जब एक दिशा में कार्य करती हैं, तो उपलब्धियाँ सीमाओं को पार कर विश्व पटल पर अमिट छाप छोड़ जाती हैं।
समाचार 4866257108700924709
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list