Loading...

गुरुनानक जयंती पर प्रभातफेरी का जोरदार स्वागत


मार्गो को किया फूलों से सुशोभित

नागपुर। खामला सिंधी कॉलोनी स्थित श्री गुरुनानक दरबार से नित्य प्रभात में निकल रही फेरी का बुधवार को विराम दिन पर स्थान स्थान पर जल सींचन, रंगोली, आतिशबाजी से श्रद्धापूर्वक स्वागत किया गया. आज फेरी का राजावीर मंदिर परिसर में सोनी, मोरजानी, जेठानी, जेठानी, टेकचंदानी, पंजवानी, हेमनानी, गुलानी, बुधरानी, वरयानी, जयसिंघानी, जेठानी, हेमनानी परिवार की ओर से स्वागत कर गुरु महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया. 

जयंती पर्व की संगत ने एक दूसरे को बधाई दी. दादी ज्ञानीदेवी जेठानी ने सामूहिक अरदास कर सुख शांति की कामना की. कीकीदेवी काशवानी, राखी रामचंदानी, मुरलीधर बुधरानी, घनश्याम रामचंदानी, नेवंद जेठानी, सनमुखदास आहुजा, सचिन करमचंदानी, अमित मोरजानी, अमित वाधवानी, शंकर टेकचंदानी,  सुनील परसवानी, तुलसी काका, शंकर गोलानी, साधुराम वासवानी, सन्नी गंगवानी, सुनील छतानी, मुरलीधर भोजवानी,  सुमित चेतवानी सहित संगत प्रभातफेरी में शामिल हुई.

संपूर्ण परिसर गुरु महाराज के जयघोषों से गूंज उठा। गुरसंगत दरबार समिति की ओर से प्रभातफेरी का उल्लास भरे वातावरण में स्वागत हुआ। यहाँ रंगोली स्पर्धा आयोजित की गई। संगत ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। संगत में अलपोहार का वितरण हुआ।

समाचार 6693087872233864165
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list