अखिल भारतीय ब्राह्मण जागृति महिला मंच ने किया तुलसी विवाह का आयोजन
https://www.zeromilepress.com/2025/11/blog-post_63.html
नागपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण जागृति महिला मंच की ओर से रविनगर स्थित सुनिता शर्मा के निवास स्थान पर बगीचे में धार्मिक उल्लास और भक्ति भाव से तुलसी विवाह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक विधि-विधान से हुई, जिसमें महिलाओं ने मंगल गीत गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। तुलसी माता और भगवान शालिग्राम का विवाह विधिपूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर महिला मंच की संस्थापक अध्यक्ष रेखा चतुर्वेदी, रति चौबे, रेखा पाड़े, सीता पांडे, रामु त्रिवेदी, निना मिश्रा, राधा दुबे, संयोजिका सुनिता शर्मा तथा समाज सेविका ज्योति द्विवेदी सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने मिलकर दीप जलाकर और आरती उतारकर तुलसी विवाह का पर्व श्रद्धा और आनंद के साथ मनाया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया और एकता, प्रेम व भक्ति का संदेश दिया गया।
