प्रभा मेहता की पुस्तक 'काव्य प्रभा' का जगन्नाथ पुरी में विमोचन
https://www.zeromilepress.com/2025/11/blog-post_50.html
नागपुर/जगन्नाथपुरी। आथर्स गिल्ड ऑफ इंडिया का 49वां अधिवेशन जगन्नाथपुरी के संस्कृत विद्यापीठ में संपन्न हुआ। अधिवेशन के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता संस्कृत विद्यापीठ के निदेशक, विद्वान प्रभात महापात्र ने की।
इसी सत्र में देश के विभिन्न प्रांतों महाराष्ट्र, गोवा, केरेला, उडिसा, राजस्थान, मध्यप्रदेश आदि से पधारे साहित्यकारों की पुस्तकों का विमोचन हुआ, जिसमें नागपुर की लेखिका प्रभा मेहता की पुस्तक 'काव्य प्रभा' का विमोचन हुआ।
अगला सत्र ज्ञान समाज में अनुवाद की भूमिका विषय पर प्रपत्र वाचन का रहा जिसमें प्रभाजी ने क्षेत्रीय ज्ञान को अनुवाद के माध्यम से लोकहितकारी बनाना विषय पर अपना प्रपत्र वाचन किया।
