Loading...

आपके कार्य को निस्वार्थ सराहने वाले रिश्तों को जरूर धन्यवाद दे : युवराज चौधरी


उभरते सितारे मे 'धन्यवाद पर्व'

नागपुर। हर किसी की जीवन यात्रा में शून्य से लेकर संघर्ष काल तक, सफलता के लिए कई लोग मिलते हैं। जो हमारे माता- पिता के बाद, हमें महत्वपूर्ण ज्ञान सिखाते और समझातें हैं। ऐसे व्यक्ति जो हमें प्रेरणा देते हैं, प्रोत्साहन देते हैं, मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं और कभी- कभी आधार स्तंभ भी बनते हैं। लेकिन, हम उन्हें धन्यवाद देना भूल जाते हैं। उनकी कृतज्ञता के लिए कम से कम धन्यवाद तो जरूर देना चाहिए। धन्यवाद सिर्फ, शब्दों से ही नहीं, मौन रहकर भी दिया जाता है और, खिलती हुई मुस्कुराहट के साथ भी दिया जाता है। जीवन में मिले उन रिश्तों को धन्यवाद जरूर देना चाहिए। निस्वार्थ प्रेम की भावना से बने रिश्ते, समय पर काम आने वाले मित्र, आपके कार्य को सराहने, शुभकामनाएं और स्नेह देनेवाले सभी व्यक्तियों को जरूर धन्यवाद दे। 'धन्यवाद', यह हमें विनम्रता, सरलता और सहजता के साथ सम्मान देना सिखाता है। यह विचार संयोजक युवराज चौधरी ने बच्चों और उनके अभिभावकों को के बीच रखें।


विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन का नवोदित प्रतिभाओं को समर्पित उपक्रम 'उभरते सितारे' का आयोजन हिंदी मोर भवन के उत्कर्ष हॉल में किया गया। कार्यक्रम का विषय 'धन्यवाद पर्व' पर आधारित शिक्षाप्रद ज्ञानवर्धक और संगीतमय प्रस्तुतियों से भरा रहा। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप मे डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, मुंबई की पूर्व शिक्षिका एवं स्वराधना म्यूज़िक एकेडमी की संचालिका श्रीमती सुष्मिता सरकार जी उपस्थित थीं। इनका सम्मान संयोजक युवराज चौधरी ने स्वागत वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया। अपने संबोधन में सुष्मिता सरकार  ने बताया कि संगीत डिप्रेशन से बचाता है, यह मेडिसिन का कार्य करता है। मेडिटेशन के लिए भी सहायक होता है। अपने सभी शिष्यों को उन्होंने से शायनिंग स्टार से संबोधित किया। और समझाया कि संगीत के लिए रियाज़ बहुत जरूरी है। तथा, गीत की शानदार प्रस्तुति भी दी।

 तत्पश्चात, गीत संगीत से बच्चों की प्रस्तुतियां सराहनीय रही। जिसमें, आरोही पोपलवार, श्रीअंका सेन, हर्षानंद पोपलवार, वैभव शिंपी, अनु प्रशांत, पूर्वाषा नारंग, आकाश बंग, सुरोजित सरकार, पूजा बंग, आदित्य मिंज आदि ने बहुत ही सुंदर गीतों की प्रस्तुति से सबका दिल  जीत लिया। जेके डांस एकेडमी के अयान अश्विन लिखारे ने सुंदर नृत्य किया।

बच्चों की प्रस्तुतियों को उनके अभिभावकों के साथ-साथ कृष्णा कपूर, गीता सुरेश मिंज, विजय भगत, अनुजा अश्विन लिखारे, असित रूपचंदानी, अशोक खाड़े, विनोद बारसागड़े, वैशाली मदारे, हितेश चौहान, दुर्वासा पटेल  आदि ने बहुत सराहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रशांत शंभरकर ने सहयोग दिया। कार्यक्रम का संचालन एवं उपस्थित सभी दर्शकों, कलाकारों और बच्चों का आभार संयोजक युवराज चौधरी ने अपने शब्दों में व्यक्त किया ।
समाचार 9098067173670440740
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list