Loading...

शहादत दिवस पर शहीद भगत कंवरराम का नमन


प्रतिमा पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन

नागपुर। अखिल भारतीय सिंधी समाज विदर्भ इकाई की ओर से अमर शहीद भगत कवंरराम साहिब के 86 वे शहादत दिवस पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली देते हुए चरणों में  शत् शत् नमन किया गया। अखिल भारतीय सिंधी समाज विदर्भ प्रांत के अध्यक्ष गोवर्धन कोडवानी, राष्ट्रीय सचिव दौलत कुंगवानी, सतीश मीरानी, सुंदरलाल तारवानी, सचिव विक्की दरयानी, विदर्भ प्रवक्ता अशोक आहुजा, श्रीचंद चावला, रवि चंदवानी, राजेश केवलरामनी, देवानंद मोटवानी, सुरेश पमनानी, 

भागचंद केवलरामनी, श्रीचंद मोहनानी, राजू खानचंदानी की उपस्थिति रही। विशेष रूप से उपस्थित नाग विदर्भ सेंटर सिंधी पंचायत के अध्यक्ष सुरेश जग्यासी, कंवराराम सेवा  मंडल के अध्यक्ष सुरेश केवलरामनी, सचिव हरीश वासवानी, विजय काकवानी, अशोक केवलरामनी एवं चांदूराम दरबार के महिला मंडल सदस्यों ने संत कवंरराम साहिब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प  अर्पित करते हुए श्रद्धा सुमनअर्पित कर नमन किया गया। उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया ।
समाचार 2061660154877828957
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list