Loading...

अंतरंग में अनूठी पहल - पुस्तक श्रृंखला का प्रारंभ


नागपुर। विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन के उपक्रम अंतरंग महिला चेतना मंच के मासिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में अनूठी पहल - पुस्तक श्रृंखला की शुरुआत की गई। पुस्तकों का आदान प्रदान एवं हिंदी के महान साहित्यकारों के जीवन तथा साहित्य पर चर्चा इस विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
इस श्रृंखला में पुस्तकों का आदान - प्रदान जिसे चलती फिरती लाइब्रेरी का नाम दिया गया , साथ में हर महीने जिन हिंदी साहित्यकारों की जयंती एवं पुण्य तिथि आती है उनके जीवन एवं साहित्य पर चर्चा की गई।


कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि लेखिका एवं पत्रकार प्रभा ललित सिंह का स्वागत अंगवस्त्र तथा स्मृति चिन्ह देकर किया गया। प्रभा ने अपने प्रभावी वक्तव्य में निरंतर पढ़ने और निरंतर लेखन की आदत विकसित करने की सलाह सखियों को दी। कार्यक्रम की संकल्पना, संयोजन एवं संचालन शगुफ़्ता काज़ी ने किया। रेशम मदान ने आभार प्रदर्शन किया। 


कार्यक्रम में वरिष्ठ सखियों डॉ शीला भार्गव, प्रभा मेहता, हेमलता मिश्र मानवी , निर्मला पांडे तथा रश्मि मिश्रा ने क्रमशः गजानन माधव मुक्तिबोध, हरिवंशराय बच्चन, चित्रा मुदगल , मैत्रेयी पुष्पा, अकबर इलाहाबादी आदि वरिष्ठ साहित्यकारों के जीवन और कृतियों पर प्रकाश डाला। 


छवि चक्रवर्ती , अमिता शाह, अर्चना चौरसिया, माया शर्मा, सुषमा भांगे , शिवानी सिंह, अलका देशपांडे, भारती रावल, ममता सिंह , सुजाता दुबे, अनिता गायकवाड़ आदि सखियों ने हिंदी में विख्यात  कवियों की कविताएं पढ़ीं। साहित्य को समर्पित एक अच्छा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
समाचार 3956394469580082159
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list