ब्राह्मण महाकुंभ – 2025 के लिए केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी को आमंत्रण
https://www.zeromilepress.com/2025/12/2025.html
छत्रपती संभाजी नगर मे होगा आयोजन
नागपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितीन गडकरी से नागपुर स्थित घर पर छत्रपती संभाजी नगर से प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट कर आगामी ब्राह्मण महाकुंभ - 2025 में पधारने हेतु औपचारिक आमंत्रण प्रदान किया।
इस प्रतिनिधिमंडल में नागपुर से शैलेंद्र अवस्थी ब्राह्मण सेना अध्यक्ष मनीष त्रिवेदी, पवन त्रिवेदी, ब्राम्हण समन्वय समिति के मिलिंद दामोदर, अखिलेश त्रिवेदी, जगदीश एरंडेजी, राजस्थानी विप्र से सुरेश पारिख, सौ. लता त्रिवेदी, सौ. विजया अवस्थी तथा उत्तरदेशीय ब्राह्मण सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष सचिन अवस्थी शामिल रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने माननीय गडकरी जी को महाकुंभ के उद्देश्य, समाजिक एकता, संगठन, संस्कृति और ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय सहयोग की भावना से अवगत कराते हुए इस ऐतिहासिक आयोजन में सादर उपस्थिति हेतु विशेष आमंत्रण दिया। माननीय गडकरी जी ने इस भेंट के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आयोजन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
