Loading...

नारायणी शक्ति फाउंडेशन ने 2026 का कैलेंडर किया विमोचित


नागपुर। नारायणी शक्ति फाउंडेशन ने सन 2026 का कैलेंडर का विमोचन मोर भवन स्थित साकेत सभागृह में किया। प्रमुख अतिथि के रूप में सुप्रिया जोशी इनर व्हील क्लब  ऑफ नागपुर की अध्यक्ष एवं  जोग कैटर्स की डायरेक्टर मंजूषा जोग मैडम विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थी। संस्था की अध्यक्ष डॉक्टर प्रेमलता तिवारी ने कहा की सभी धर्म से संबंधित 12 महीने के त्योहार इसमें दिए गए है। जिसके कारण हम सब के भीतर एक नवीन ऊर्जा का संचार होते रहता है। 

हर दिन घर में खुशियों का वातावरण रहता है ,और सभी महिलाएं इस कैलेंडर के माध्यम से रोज त्यौहार और बाकी सब पंचांग देख सकेंगे। और खुशी की बात यह है कि अपनी संस्था का कैलेंडर होने से लोगों में और अधिक प्रसन्नता का संचार होगा। श्रीमती सुप्रिया जोशी ने नारायणी शक्ति फाउंडेशन की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह कैलेंडर सामाजिक दायित्व का प्रतीक है, इसमें नैतिक मूल्यों का समावेश है और सही दिशा निर्देश हम सबको यह पंचांग दे रहा है। 

सामाजिक जागरूकता, सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण एवं सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में नारायणी शक्ति का उद्देश्य सकारात्मक परिवर्तन लाना है अतः हमारे विचार हमारा दायित्व हमारे संस्कार इसके प्रत्येक पन्नों में दिखाई देते हैं । यह पंचांग सबको दिशा देने वाला है एवं प्रेरणा स्रोत बने यही मेरी शुभकामनाएं है। श्रीमती मंजूषा जोग नारायणी शक्ति फाउंडेशन के इस स्तुति उपक्रम को सराहा है, और अपनी शुभकामनाएं दिए इस पंचांग को प्रकाशित करने में संस्था की उपाध्यक्ष श्रीमती मीनल देहादराय ने अथक प्रयास किया ।उनके ही मार्ग दर्शन से ये कार्य संपन्न हुआ।और वह इस कार्यक्रम की संयोजिका भी थी। 

कैलेंडर को प्रकाशित करने के लिए सचिव मानसी ओझा,  मीरा कुलकर्णी  फाउंडेशन की सलाहकार  ने बहुत अधिक परिश्रम किया ।  संस्था की सदस्याएं रेनू दुबे ,उमा हरगण शीला दुबे   मृदुल कश्यप, सुनीता शर्मा  सुजाता दुबे, रश्मि सकुर नीना मिश्रा, शिल्पा तिवारी, रश्मि मिश्रा बंदोरी, सुजाता दुबे, हेमलता मिश्रा, मानसी ओझा विशेष रूप से उपस्थित थे। संस्था के सभी सदस्यों ने इस कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की संचालन श्रीमती मानसी ओझा ने किया। सभी को इस अवसर पर कैलेंडर वितरित किए गए। आगामी कार्यक्रम हल्दी कुमकुम का होगा यह घोषणा की गई।
समाचार 7972500484394362367
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list