सर्वभाषीय ब्राह्मण युवक- युवतियों का 4 जनवरी को होगा परिचय सम्मेलन
https://www.zeromilepress.com/2025/12/4_22.html?m=0
प्रचार- प्रसार हेतु नागपुर से खामगांव तक पहुँची टीम का किया भव्य स्वागत
नागपुर। परशुराम सर्वभाषीय ब्राह्मण संघ, नागपुर, ब्राह्मण समाज के विवाह योग्य युवक - युवतियों के परिचय सम्मेलन का आयोजन है, अपनी उसी गौरवशाली परंपरा का निर्वहन करते हुए रविवार 4 जनवरी 2026 को पुन: संस्था के संस्थापक त्रिलोकीनाथ सिधरा एवं कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र भार्गव के मार्गदर्शन में विवाह योग्य ब्राह्मण समाज के युवक - युवतियों के परिचय का रजत महोत्सव, अमृत भवन, सीताबर्डी, नागपुर में आयोजित हो रहा है। एक दिवसीय कार्यक्रम की समयावधि सुबह 9:30 बजे से संध्या 5:00 बजे तक होगी।
कार्यक्रम के संयोजक जयभगवान शर्मा के नेतृत्व में महिला, वरिष्ठ एवं युवाओं के अनेक दल मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना तथा सम्पूर्ण विदर्भ क्षेत्र में प्रचारार्थ विचरण कर विभिन्न ब्राह्मण संस्थाओं एवं विप्र बांधवों से भेंट कर निमंत्रित कर रहें हैं।
परिचय सम्मेलन के प्रचार- प्रसार हेतु नागपुर से खामगांव तक की ओर जाने वाली टीम में सर्वश्री संजय चतुर्वेदी, जीतेंद्र शर्मा, डॉ. आनंद शर्मा, विकास शर्मा नागपुर से बुधवार 17 दिसंबर 2025 की सुबह 7 : 30 बजे अमरावती, अकोट, तेल्हारा, परतवाड़ा, अकोला, शेगाव, मुर्तिजापुर, खामगाव के सहयोगियों से संपर्क किया एवं उनसे भेंट कर परिचय सम्मेलन की पत्रिका, परिचय पत्रक, बैनर सहित अन्य सामग्रियां पहुचाने के बाद निमंत्रण देने के लिए रवाना हुए।
नागपुर से अमरावती पहुंच कर ज्योतिष कार्यालय कॉटन मार्केट, दुग्ध पूर्णा डेयरी, बडनेरा रोड सहित अन्य स्थानों पर क्रमशः सर्वश्री सतीश शर्मा, नितेश पांडे, पंडित करण गोपाल पुरोहित सहित अन्य के स्थान जाकर परिचय सम्मेलन संबंधित सभी जानकारियां एवं सामग्री भेंट की।
अमरावती से बोरगावं मंजू, अकोला में श्री शैलेन्द्र व्यास को परिचय सम्मेलन संबंधित सभी जानकारियां एवं सामग्री भेंट की। रात्रि नागपुर वापसी में भी अकोला के श्री व्यास ने सम्मान के साथ भोजन कराकर परशुराम सर्वभाषीय ब्राह्मण संघ के सदस्यों को रवाना किया।
अकोला से शेगाव पहुंचकर श्री गजानन महाराज के दर्शन के बाद शेगाव के भैरव चौक स्थित शर्मा ग्लास एंड प्लाइवुड केंद्र में प्रतिष्ठित ब्राह्मण समाज के सर्वश्री सतीश शर्मा, नंदकिशोर शर्मा, एम. आर. शर्मा, इंदरमल शर्मा, पवन शर्मा, दिनेश शर्मा, गगन शर्मा, रानी दीदी शर्मा सहित अन्य को नागपुर से पहुंची टीम ने सर्वभाषीय ब्राह्मण संघ द्वारा आयोजित युवक - युवतियों के परिचय सम्मेलन की जानकारियां देकर सामग्री भेंट की। उन्होंने भी भव्य आदर के साथ सम्मान किया।
शेगाव से खामगांव पहुंचकर सर्वश्री दामोदर पांडे, शैलेश मामाजी, शंभू शर्मा, शारदा शर्मा, प्रसेनजीत मिश्रा, रवि जोशी, शेखर पुरोहित, सचिन पाठक, संजू शर्मा, राम जोशी सहित अन्य से चर्चा हुई उन्हें वर वधु परिचय सम्मेलन की जानकारियां देकर 4 जनवरी को नागपुर आने का निमंत्रण दिया। श्री पांडेजी सहित अन्य ने नागपुर से पहुंची टीम के सदस्यों का भव्य आदर सत्कार के साथ सम्मानित भी किया।
खामगांव से मूर्तिजापुर पहुंच कर श्री सतीश शर्मा से परिचय संबंध में चर्चा हुई साथ ही उन्हें नागपुर में होने जा रहा 4 जनवरी के आयोजन का निमंत्रण भी दिया।
विवाह योग्य ब्राह्मण समाज के नवयुवक- युवतियों के परिचय का रजिस्ट्रेशन हेतु वेब साईट का उपयोग भी कर सकते हैं, सभी प्रतिभागियों का विवरण 'मिलाप' पुस्तिका में प्रकाशित किया जायेगा। प्रतिभागियों का सम्पूर्ण विवरण हमारी वेब साइट www.bramhanmilap.com पर भी वर्ष भर के लिए उपलब्ध होगा।
अतः सभी समाज बंधुओ से हम विनय पूर्वक आग्रह करते हैं कि हमारे इस उपक्रम का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेकर युवाओं को उनके सही जीवन साथी के चयन की प्रकिया में सही योगदान कर उनके सार्थक जीवन जीने के मार्ग को प्रशस्त करें। समाज सेवा में सजग प्रहरी के रूप में सदैव तत्पर परशुराम सर्वभाषीय ब्राह्मण संघ, नागपुर। अधिक जानकारी हेतु 8149269176 पर डायल / व्हाट्सएप्प करें।