Loading...

'देवमाली' के संदर्भ में रची गई पुस्तक 'इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में दर्ज


प्रतिष्ठित लेखक डॉ राकेश छोकर एवं सह लेखिकाओं का अभूतपूर्व प्रयास 
 

नागपुर/नई दिल्ली। विभिन्न विधाओं में अपनी सृजन क्षमता का लोहा मनवा चुके सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित लेखक एवं पत्रकार डॉ. राकेश छोकर एवं सह लेखिका डॉ संजीव कुमारी एवं शिखा कुमारी का संयुक्त प्रयास एक बार फिर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में विशेष उपलब्धि के रूप में दर्ज हुआ है। अरावली पर्वत की शौर्य प्रतिष्ठा में अधिष्ठापित देश के अनूठे और पर्यटन के तौर पर सर्वश्रेष्ठ घोषित हो चुके ब्यावर, राजस्थान के गांव देवमाली और आराध्य देव भगवान देवनारायण के संदर्भ में लेखकों ने 'देवमाली : आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक सरोकार' पुस्तक का सृजन किया है। जिसका गत दिसंबर 2025 में धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में विमोचन किया गया था।

लेखकों के इस विशिष्ट प्रयास की चहुं ओर प्रशंसा हो रही हैं। विदित हो कि इससे पूर्व भी उक्त लेखकों द्वारा 'विष्णु अवतार श्री देवनारायण' व श्री देवनारायण फड़ कथा पुस्तकें लिखी हैं  जिनको इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में विशेष रिकॉर्ड्स के रूप में दर्ज  किया जा चुका है। डॉ राकेश छोकर सृजन के क्षेत्र में अपनी अनूठी प्रतिभा से राष्ट्रीय,अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेकों सम्मान पा चुके हैं। कइयों विश्व रिकॉर्ड्स भी उनके नाम है। अभी हालों में श्री छोकर एवं प्रतिष्ठित सह लेखकों द्वारा संपादित पुस्तक 'समीक्षाएं : राम का अन्तर्द्वंद' को गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के लिए भी नामित किया जा चुका है।
समाचार 6435589689653018570
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list