Loading...

शिक्षकों का भावपूर्ण विदाई समारोह


नागपुर। सिंधी हिंदी हाई स्कूल तथा जूनियर कॉलेज में छह शिक्षकों के सम्मान में भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर किया गया। सेवानिवृत्ति शिक्षक दिलीप फन्दी, संतोष नागवंशी, प्रज्ञा पांडे, कोमल गुरनानी, नंदा सूफी तथा कुमारी नानकी पोहानी सभी सत्कार मूर्ति शाला में उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त सिंधी हिंदी विद्या समिति के अध्यक्ष डॉक्टर आई पी केसवानी, डॉक्टर विंकी रूघवानी, महासचिव नीरज बाखरू, मोहन जोतवानी, ट्रेजर सरला केसवानी, संगीता रूघवानी, श्वेता बाखरू तथा श्रीमती जोतवानी उपस्थित थे। 

मुख्य अध्यापिका लक्ष्मी मोझरकर मैडम ने सिंधी हिंदी विद्या समिति के आए सभी सम्माननीय सदस्यों का परिचय दिया तथा नन्हा पौधा भेंट स्वरूप दिया गया। शिक्षिकाओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। सिंधी हिंदी विद्या समिति के सदस्यों द्वारा सेवानिवृत्ति शिक्षक व शिक्षिकाओं का सम्मान, शाल, श्रीफल, सम्मान राशि, भेंट वस्तुएं व सम्मान पत्र देकर किया गया। शिक्षिकाओं की ओर से एक विदाई गीत प्रस्तुत किया गया। सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों ने अपने विचारों द्वारा अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किया तथा समिति के सभी सदस्यों ने भी  सेवानिवृत शिक्षकों के लिए अपने भाव व्यक्त किया। कार्यक्रम की अंतिम कड़ी आभार प्रदर्शन सुपरवाइजर श्रीमती चिल्कापुरे द्वारा किया गया। अंत में पसायदान के गायन के साथ समापन हुआ तत्पश्चात स्नेह भोज का सभी ने आनंद लिया ..
समाचार 1766931503593670424
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list