Loading...

भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन परिषद की ओर से भ्रष्टाचार निर्मूलन मार्गदर्शन एवं स्नेहमिलन कार्यक्रम संपन्न


नागपुर। नागरिको मे पारदर्शिता, ईमानदारी एवं भ्रष्टाचार के विरूद्ध जागरूकता बढाने के उद्देश से भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन परिषद की ओर से भ्रष्टाचार निर्मूलन मार्गदर्शन एवं स्नेहमिलन कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुवा। 
इस कार्यक्रम मे भ्रष्टाचार से संबधित कानून, माहिती अधिकार, शिकायत करने की प्रक्रिया नागरिकों के अधिकार, तथा प्रशासन मे पारदर्शिता कैसे लायी जाए। इस विषय पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। परिषद के पदाधिकारीयों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागृती अभियान स्टिकर का विमोचन कर उपस्थित नागरिकों को यह संदेश दिया की भ्रष्टाचार के खिलाफ लडाई केवल कानून से नहीं बल्की जागरूक और संगठित समाज से ही संभव है।


कार्यक्रम के दौरान परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारीयों ने कहा की, 'भ्रष्टाचार समाज की जडे खोखली करती है, इसके निर्मूलन के लिये हर नागरिक को सजग और निर्भिक होकर आगे आना होगा'। उन्होंने युवाओसे विशेष रूप से अपील कि की, वे भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाये और स्वच्छ प्रशासन के निर्माण मे सहभागी बने। 
स्नेहमिलन कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं, नागरीकों, एवं सामाजिक संगठनों के बीच आपसी संवाद और सहयोग को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम का समापन भ्रष्टाचार - मुक्त भारत के संकल्प के साथ किया गया।


इस अवसर पर परिषद के संस्थापक अध्यक्ष राजेश रंगारी, कार्याध्यक्ष अरविंद ढेंगरे, कान्हेरे फाऊंडेशन के श्याम चौधरी, विदर्भ अध्यक्ष सुरेश गेडाम, नागपूर शहर अध्यक्ष पुरोहित कांबळे, महिला शहर अध्यक्ष प्रद्याशीला ताई घाटे, कामिनीताई ढेंगरे, युवा अध्यक्ष अनिकेत रंगारी, नवनियुक्त नागपूर ग्रामीण जिल्हाध्यक्ष युवराज सोमकुवर, राधेश्याम राजपूत, पूर्व नागपूर विभागीय अध्यक्ष प्रकाश हुमणे, मनोज जेरेल, बंडूजी मडके, कमलेश मेश्राम, पत्रकार चंद्रकांत भोयर, महेश बरके, सुशांत मुन, विनोद शेंडे, संजय पाटील, 


भीमराव सहारे, बालू राघोर्ते, बालाजी राव, विनोद शेंडे, अब्दुल कादीर, गजानन चकोले, मच्छिंद्र आवळे, इरफान खान , चंदू जी मते, धनराज बांबोळे, प्रवीण फुलमाळी, नामदेव शंभरकर, प्रभुदास तायवाडे, नरेशजी लोखंडे, किशोर चिवंडे, संदीप शोभणे, राजू मुन, रुपालीताई पाटील, सरिता आर्मो, गमन रहांगडाले, माया बिसेन, अहिल्याबाई बलवीर, सुशीलाबाई फुलमाळी, सुंदराबाई चचेरे, कल्पना बारहाते, दिलीप दखने, चंद्रकला चौधरी, विलास वैतागे, अमित भौंरे तथा और भी बडी संख्या मे नागरिक मौजूद थे। कार्यक्रम का सूत्र संचालन सांस्कृतिक सेल अध्यक्ष राधेश्याम राजपुत ने किया और आभार प्रदर्शन नागपूर उपाध्यक्ष विनोद गो. शेंडे ने किया।
समाचार 2884588502525631956
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list