राज्य स्तरीय लाठी स्पर्धा में नागपुर के खिलाडी चमके
https://www.zeromilepress.com/2025/12/blog-post_45.html
नागपुर। लाठी एसोसिएशन महाराष्ट्र द्वारा ६ वी राज्य स्तरीय लाठी स्पर्धा का आयोजन सिंहगड़ यूनिवर्सिटी, सोलापुर, में किया गया। जिसमे करीब २२ जिल्हो के खिलाड़ियों ने सहभाग लिया। जिसमे नागपुर के खिलाड़ियों ने सहभाग लेकर पदक प्राप्त किए।
जिसमे कृष्टी डेकाटे, पूर्वी यादव, वेदांत रामटेके, श्रेयल वाटकर, मिहिर बोडेले, ने पदक प्राप्त कर अपना चयन राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए किया।
सभी अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता, व लाठी एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. संभाजी भोंसले सर, विनोद डाहारे, सचिव किरण यादव तथा सुनील ठाकरे सर को दिया।