Loading...

विद्यार्थियों को उनकी रुचि के अनुसार करियर चुनने की आजादी दें : जगदीश अग्रवाल


नेहरू विद्यालय एवं कनिष्ठ महाविद्यालय में 'कलासृजन 2025' वार्षिक स्नेह। सम्मेलन का आयोजन

हिंगणा। यहाँ स्थित संत गमाजी महाराज शिक्षण संस्था द्वारा संचालित नेहरू विद्यालय एवं कनिष्ठ महाविद्यालय में वार्षिक स्नेहसम्मेलन 'कलासृजन 2025' का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न सांस्कृतिक और साहसिक नृत्यों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री रमेशचंद्र बंग ने की। 

मुख्य वक्ता के रूप में नागपुर के अग्रवाल स्टडी सेंटर के संचालक जगदीश अग्रवाल उपस्थित थे। अभिभावकों को संबोधित करते हुए अग्रवाल ने कहा, ‘आज के दौर में अभिभावकों को अपने बच्चों की क्षमता और रुचि के अनुसार ही करियर चुनने देना चाहिए। साथ ही, बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को मोबाइल न दें।’प्रकृति संरक्षण का संदेश देते हुए उन्होंने आगे कहा, ‘यदि हम 4 पेड़ लगाते हैं और उनमें से 3 बढ़ जाते हैं, तो वह हमारी सफलता है। एक पेड़ के सूखने पर निराश न होकर वृक्षारोपण जारी रखना चाहिए’।

इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में माध्यमिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कांबळे, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जितेंद्र बोबडे, जिला परिषद नागपुर के पूर्व सदस्य दिनेश बंग, हिंगणा पंचायत समिति की गट शिक्षा अधिकारी ज्योत्स्नाताई हरडे, संस्था के कोषाध्यक्ष महेश बंग, संस्था की उपाध्यक्षा अरुणाताई बंग, संचालक राजेंद्र गोतमारे, प्राचार्य नितिन तुपेकर और मुख्याध्यापिका मंगला दुरबुळे सहित संत गमाजी महाराज शिक्षण संस्था के सभी संचालक मंडल उपस्थित थे।

स्नेहसम्मेलन में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ साहसिक नृत्यों का रोमांचक प्रदर्शन किया, जिसे दर्शकों की भरपूर सराहना मिली। कार्यक्रम का प्रास्ताविक प्रधानाध्यापक शशिकांत मोहिते ने किया और संचालन सहायक शिक्षक आनंद महाले ने किया। कार्यक्रम की सफलता के लिए शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों और विद्यार्थी प्रतिनिधियों ने कड़ा परिश्रम किया।
समाचार 3311409093615231198
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list