Loading...

संजीवनी फाउंडेशन ने वितरित की ऊनी चादरें


नागपुर। संजीवनी फाउंडेशन द्वारा जरीपटका स्थित हीरानंद धर्मशाला में सोलापुरी ऊनी चादरों का वितरण किया गया। संजीवनी फाउंडेशन के अशोक माखीजानी ने प्रस्तावना में उपस्थितों को जानकारी दी कि संस्था के शहर में तीन दवाखाने कार्यरत है। यहाँ मरीजों का 10 - 20 रु में इलाज किया जाता है और साथ ही उन्हें निशुल्क दवाइयां भी दी जाती है। 

आशीष केवलरामानी, राजदीप चंद्रपुर, कमल काछेला, वीरभान गोपचंदानी, भागचंद दादवानी के सहयोग से 210 जरूरत मंदों में ऊनी चादरों का वितरण हुआ। प्रमुखता से मौजूद सोनिया केवलरामानी, मंजू कुंगवानी, संगीता दलवानी, आशा टहिल्यानी के हाथों चादरें वितरित की गई। 

संजीवनी फाउंडेशन के अध्यक्ष वाधनदास तलरेजा, सुरेश आहूजा, अशोक माखीजानी, अशोक केवलरामानी, सुखदेव भगचंदानी, मनोहर केवलरामानी, पेशुराम दारा, घनश्याम तलरेजा, गोपीचंद कुकरेजा, अशोक अटलानी ने आयोजन के सफलतार्थ प्रयास किये।
समाचार 2200942710245623955
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list