डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम नेशनल अवार्ड से प्रसिद्ध संगीत शोधकर्ता डॉ. विवेक गावड़े सम्मानित
https://www.zeromilepress.com/2025/12/blog-post_662.html
नागपुर/इंदौर। देश के प्रसिद्ध संगीत शोधकर्ता डॉ. विवेक गावड़े को उनके संगीत के पचास दशक की सेवाओं के लिए नीति आयोग अंतर्गत भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा डॉ एपीजे अब्दुल कलाम नेशनल अवार्ड प्राप्त हुआ है।
इंदौर में डॉ विवेक गावड़े ने अपने घर को ही संगीत म्यूज़ियम में तदबिल कर दिया है। 3 लाख से अधिक गीतों के संग्रह के साथ अपनी विश्व प्रसिद्ध संगीत से रोगों के उपचार के लिए 'संगीत और स्वास्थ्य' पुस्तक की रचनाकर संगीत पर विशिष्ट शोध कर रागों के द्वारा संगीत से इलाज द्वारा पूरे विश्व मे अपना शहर और देश का मान बढ़ाया है।
डॉ विवेक गावड़े के पास 4 विश्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज है। USA बुक ऑफ रेकॉर्ड, इंडिया बुक ऑफ रेकॉर्ड, लोट्स वर्ल्ड रेकॉर्ड, मैजिक बुक ऑफ रेकॉर्ड, इंटरनेशनल बुक ऑफ रेकॉर्ड में आने पर डॉ गावड़े को सन 2025 का डॉ एपीजे अब्दुल कलाम नेशनल अवार्ड मिलने पर अनेक संगीत संगठनों ने उन्हें बधाई दी है।
