जिस घर में भोग लगता है.. वहाँ अन्न की नही होती कमी : दामोदर दास
ठाकुरजी को लगे 56 भोग
नागपुर। आडवानी परिवार द्वारा आयोजित श्री मधुसूदन बापूजी के शिष्य दामोदर दास जी के सानिध्य में चल रही भागवत कथा में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों को भागवत कथा में भगवान की माखन चोरी लीलाएं श्रवण करने को मिली।
इसके साथ कल गोवर्धन भगवान को 56 भोग लगाये गए। भोग का महत्व बताते हुए दामोदर दास जी ने कहा सभी घरों में भगवान को भोग लगना चाहिए। क्योंकि जिस घर में भगवान को भोग लगता हैं, वहां अन्न की कमी कभी नहीं होती।
साथ ही उन्होंने बताया कि ब्रजवासियों की मुसलधार वर्षा से रक्षा करने के लिए 7 कोस के पर्वत गोवर्धन को 7 वर्ष के कन्हैया ने 7 दिन तक उठाया।आप भी भगवान श्री कृष्ण को याद करो तो हर आपदा से श्रीकृष्ण आपकी रक्षा करेंगे।
गुरुवार को छठवे दिन पर भगवान श्रीकृष्ण रुक्मिणी विवाह का प्रसंग दर्शाया एवम सुनाया जायेगा। सभी भक्त हर्षोल्लास से भागवत कथा का रसपान कर रहे हैं। भागवत कथा 9 जनवरी तक चलेगी। सभी भक्तों से विनती है अवश्य पधारें और भागवत कथा में आकर आनंद लें।