महिला मंडल द्वारा ब्रह्म समाज भवन में मकर संक्रांति उत्सव बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया
https://www.zeromilepress.com/2026/01/blog-post_41.html?m=0
नागपुर। महिला मंडल द्वारा 20 जनवरी 2026 को ब्रह्म समाज भवन में श्रीमती वोल्गाबेन ठाकर की अध्यक्षता में मकर संक्रांति उत्सव कार्यक्रम बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 3:30 बजे हुआ, जिसमें खेल, संक्रांति थीम पर रंगोली प्रतियोगिता तथा विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियाँ शामिल रहीं।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण डॉ. पूजा अग्रवाल (स्त्री रोग विशेषज्ञ) द्वारा दिया गया मार्गदर्शन सत्र रहा, जिसमें उन्होंने महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। उनके उद्बोधन को उपस्थित महिलाओं द्वारा अत्यंत सराहा गया। पुरस्कार वितरण, ल्हाणी वितरण एवं अल्पाहार ने कार्यक्रम की उत्सवमय शोभा बढ़ाई।
ल्हाणी प्रायोजन श्रीमती वोल्गाबेन ठाकर द्वारा किया गया, जबकि अल्पाहार प्रायोजन श्रीमती सोनलबेन रावल द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती विभूति दवे द्वारा किया गया। महिला मंडल की कार्यकारिणी की हिना जोशी, राजश्री भट्ट, गीता मेहता, तृप्ति जोशी, मिली ठाकर, आशु व्यास, पूर्व अध्यक्षाओं, सदस्यों तथा युवा प्रतिभागियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल एवं स्मरणीय बनाया।
