Loading...

राष्ट्रीय महिला जागृति मंच द्वारा मदन गोपाल अग्रवाल हाई स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

नागपुर। राष्ट्रीय महिला जागृति मंच, नागपुर शाखा के तत्वावधान में 6 जनवरी को मदन गोपाल अग्रवाल हाई स्कूल, सीताबर्डी में विद्यार्थियों के लिए सामान्य ज्ञान (क्विज) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती धारणा अवस्थी जी का स्वागत किया गया। उनके साथ मंच की सदस्य श्रीमती निशा शुक्ला एवं श्रीमती सुनीता तिवारी का भी विद्यार्थियों द्वारा स्वागत किया गया।

कार्यक्रम की प्रस्तावना में श्रीमती धारणा अवस्थी ने राष्ट्रीय महिला जागृति मंच के उद्देश्यों एवं सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात श्रीमती सुनीता तिवारी ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया। तत्पश्चात क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

यह प्रतियोगिता आठवीं एवं नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों के मध्य आयोजित की गई। प्रारंभ में प्रत्येक कक्षा में सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछकर प्रत्येक कक्षा से दो-दो विद्यार्थियों का चयन किया गया। इसके बाद आठवीं व नौवीं कक्षा के A, B, C एवं D वर्ग के चयनित विद्यार्थियों के बीच पाँच राउंड में प्रतियोगिता आयोजित कर विजेताओं की घोषणा की गई।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान: 9th A के आयुष रामटेके एवं नव्या उरकूडे - स्वर्ण पदक, द्वितीय स्थान: 8th A के सौरभ भगत एवं निधि माझी - रजत पदक, तृतीय स्थान: 9th B के राशि पटेल एवं मयंक मनप्रिया - कांस्य पदक। विजेताओं को पदक प्रदान किए गए तथा सभी सहभागी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप प्रमाण पत्र वितरित किए गए, जिससे विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय की मुख्य अध्यापिका श्रीमती अनुराधा फाल्के, श्राजेश तिवारी, परीक्षित डहाले, स्वप्नील लाजूरकर, योगेश वासड एवं श्रीमती किरण कलंत्री मैडम का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम की तैयारी एवं संचालन विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा किया गया। पुरस्कार वितरण राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की नागपुर शाखा की सदस्यों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अंबिका शर्मा ने मंच को शुभकामनाएँ देते हुए विद्यार्थियों को संस्कारक्षम बनाने हेतु भविष्य में ऐसे और कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रेरित किया।

समाचार 6073180398174444500
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list