Loading...

स्व. देवकीबाई बंग विद्यालय के ‘तथास्तु’ नाटक को दर्शकों की सराहना



22वीं राज्य बाल नाट्य प्रतियोगिता 

नागपुर/हिंगणा। महाराष्ट्र राज्य सांस्कृतिक कार्य संचालनालय द्वारा आयोजित 22वीं महाराष्ट्र राज्य बाल नाट्य प्रतियोगिता के प्रारंभिक चरण में स्वर्गीय देवकीबाई बंग इंग्लिश मीडियम हाईस्कूल एवं कनिष्ठ महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नाटक ‘तथास्तु - नवीन संहिता’ ने दर्शकों का दिल जीत लिया। 6 जनवरी 2026 को नागपुर के वनामती सभागृह में हुए इस प्रयोग को रसिक दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उत्स्फूर्त प्रतिसाद दिया।


इस नाटक में विद्यालय के मिडल स्कूल के लगभग 20 विद्यार्थियों ने अपने अभिनय का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। शार्दुल मोहरील की कलम से साकार हुए इस नाटक का निर्देशन प्राचार्य नितीन तुपेकर ने किया था। नाटक की संपूर्ण योजना एवं क्रियान्वयन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी स्मिता मोहरील ने कुशलतापूर्वक निभाई, जबकि अतुल कटरे ने अपने सृजनात्मक मंच-सज्जा और तकनीकी कौशल से नाटक को एक अलग ऊँचाई प्रदान की।

दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया : प्रतियोगिता का यह प्रारंभिक चरण होने के बावजूद विद्यार्थियों ने अत्यंत आत्मविश्वास के साथ अपनी भूमिकाएँ निभाईं। विषय की नवीनता और बच्चों के सहज अभिनय के कारण पूरे प्रयोग के दौरान दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

नाटक की इस दीप्यमान सफलता पर संस्था की उपाध्यक्ष श्रीमती अरुणाताई बंग एवं कोषाध्यक्ष महेश  बंग ने सभी बाल कलाकारों, शिक्षकों तथा तकनीकी टीम का अभिनंदन किया है। साथ ही प्रतियोगिता के आगामी चरणों के लिए संपूर्ण टीम को शुभकामनाएँ दी हैं। इस सफलता से विद्यालय के सांस्कृतिक क्षेत्र में आनंद और उत्साह का वातावरण बना हुआ है।
समाचार 7805499229824167314
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list