प्रा. सूरज तेलंग को राज्यस्तरीय शिक्षक रत्न पुरस्कार
https://www.zeromilepress.com/2026/01/blog-post_61.html
सामाजिक बांधीलकी फाउंडेशन ने किया सम्मान
नागपुर। शहर के प्रतिष्ठित डॉ आंबेडकर कॉलेज दीक्षाभूमि के कनिष्ठ महाविद्यालय के हिन्दी अध्यापक प्रा. सूरज तेलंग को उनके हिन्दी भाषा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए ' महात्मा फूले राज्यस्तरीय शिक्षक रत्न पुरस्कार- 2026' से सम्मानित किया गया।
स्थानीय उर्वेला कॉलोनी स्थित डॉ बाबासाहेब आंबेडकर कॉन्फ्रेंस हॉल में सामाजिक बांधीलकी फाउंडेशन की ओर से सावित्रीबाई फुले जयंती के अवसर पर पुस्तक विमोचन तथा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान प्रा. सूरज तेलंग को यह सम्मान दिया गया।
तकरीबन 21 वर्षों से हिन्दी भाषा का अध्यापन कार्य किया है। साथ ही हिन्दी भाषा में स्वतंत्र लेखन और पत्रकारिता, संपादन कार्य किया है। अखबारों में उनके सैकड़ों लेख भी प्रकाशित हुए हैं। कई संगठनों में जुड़कर वे हिन्दी की निःशुल्क सेवा दे रहे हैं। विद्यार्थियों में हिन्दी भाषा के प्रति विशेष रुचि जागृत करते है। वे शालाओं और कार्यालयों में आयोजित हिन्दी स्पर्धाओं में निर्णायक और मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहते है।
उनके इस सराहनीय कार्य के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। इस समारोह में अध्यक्ष के रूप में राज्य विज्ञान संस्था के संचालक डॉ राजकुमार अवसरे तथा मुख्य अतिथि डॉ हर्षलता बुराडे उपस्थित थे। इस समारोह में डॉ अरविंद पुनवटकर लिखित "गृहस्थ जीवनाचे बुद्धत्व", डॉ प्रवीण गेडाम लिखित "ज्ञान व अभ्यासक्रम" तथा डॉ. शैलेश गायकवाड़ द्वारा लिखित "शिक्षणाची भरती ओहोटी" इन पुस्तकों का विमोचन किया गया।
प्रा. सूरज तेलंग की इस उपलब्धि पर डॉ बाबासाहेब आंबेडकर स्मारक समिति के पदाधिकारी सदस्य, प्राचार्या डॉ. दीपा पान्हेकर, उपप्राचार्या प्रा. हर्षा बोरकर तथा शिक्षकों ने बधाई दी। उनके सम्मान से शिक्षा जगत और मित्र परिवार में हर्ष एवं गौरव का वातावरण व्याप्त है।

