वसंत पंचमी एवं निराला जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम
https://www.zeromilepress.com/2026/01/blog-post_64.html
नागपुर। बंसराजसिंह ठाकुर एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित निराला शिक्षण संस्था समूह की ओर से वसंत पंचमी एवं निराला जयंती के उपलक्ष में कविवर्य सुरेश भट सभागृह, रेशमबाग में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ पत्रकार एवं विचारक मनीष अवस्थी, पूर्व नगरसेविका अलका दलाल, वरिष्ठ पत्रकार टीकाराम साहू 'आजाद’ अजय पांडे, शिक्षण विस्तार अधिकारी शारदा किनारकर, संस्था अध्यक्ष उर्मिला ठाकुर, सचिव सूर्यकांतसिंह ठाकुर, विक्रांत सूर्यकांतसिंह ठाकुर तथा कोषाध्यक्ष देवब्रत शाही द्वारा दीप प्रज्वलन, सरस्वती पूजन एवं महाप्राण सूर्यकांत त्रिपाठी निराला के छायाचित्रों पर माल्यार्पण से हुआ।
कार्यक्रम में छात्रों ने गणेश वंदना, राजस्थानी नृत्य, पंजाबी भांगड़ा, गोंडी नृत्य, कव्वाली, मराठी लावणी, बॉलीवुड के गानों पर नृत्य तथा ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित नृत्य नाटिका और झांसी की रानी मणिकर्णिका पर नृत्य प्रस्तुत किए। संचालन मधु पीटर, रवींद्र गवली, हुमा खान, राजबी इमरान ने किया। आभार जयंत टेकाडे ने माना। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ। सफलतार्थ स्मिता पाठक, राजेश शेंद्रे, वरिष्ठ समाजसेवक पापा यादव, सभी प्राचार्य, शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने प्रयास किया।
