Loading...

नरखेड में नगरसेवक एवं नगरसेविकाओं का किया सम्मान

नागपुर। क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले जयंती के अवसर पर नरखेड में नगरसेवक एवं नगरसेविकाओं का सम्मान दिनांक 3 जनवरी 2026 को सकल माली समाज, नरखेड तालुका एवं नूतन क्षत्रिय माली समाज, नरखेड के संयुक्त तत्वावधान में क्रांति ज्योति सावित्रीबाई फुले जयंती तथा नवनियुक्त नगरसेवक एवं नगरसेविकाओं के सम्मान समारोह का आयोजन नरखेड स्थित श्री संत सावता माली मंगल कार्यालय में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता किशोर कन्हेरे, उपाध्यक्ष, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने की। प्रमुख अतिथि के रूप में  अविनाश ठाकरे, पूर्व अध्यक्ष, ओबीसी महामंडल उपस्थित थे। वहीं प्रमुख अतिथियों में  मनोज कोरडे, अध्यक्ष, नगर परिषद नरखेड,  सतीश अढाऊ, अध्यक्ष, नागपुर कांग्रेस कमेटी ओबीसी सेल,  संजयजी डांगोरे, पूर्व सभापति, पंचायत समिति काटोल,  वैशालीताई सातपुते, सरपंच, ग्रामपंचायत बेलोना, हेमलताताई सातपुते, पंचायत समिति सदस्य, नरखेड,  विजय नाडेकर, नागपुर जिला अध्यक्ष, समता परिषद, श्याम नाडेकर, अध्यक्ष, नरखेड तालुका पत्रकार संघ. अनिता बारमासे एवं सौ. वर्षा बनकर, नगरसेविका, नगर परिषद नरखेड तथा  रमेशजी महतपुरे सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

अपने अध्यक्षीय भाषण में श्री किशोरजी कन्हेरे ने युवाओं से सामाजिक कार्यों एवं राजनीतिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभाग लेने का आह्वान किया। साथ ही विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर शासकीय अधिकारी बनने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि आगामी समय में स्टडी सर्कल एवं अभ्यासीका (कोचिंग) कक्षाएं प्रारंभ की जाएंगी।

कार्यक्रम का संचालन सौ. नलिनी ताई सातपुते ने किया तथा प्रस्तावना विजय नाडेकर ने रखी। इस अवसर पर नवनियुक्त नगराध्यक्ष  मनोजजी कोरडे, नगरसेविका सौ. अनिता बारमासे एवं सौ. वर्षा बनकर का सम्मान किया गया। साथ ही  श्याम नाडेकर, स्वप्नील वाडकर, गजानन अलोने, श्री चरपे, रंजना चोरकर, कुऱ्हाडे काकाजी एवं  सीतारामजी सातपुते का प्रोत्साहनपर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी मान्यवरों ने मार्गदर्शन किया। आभार प्रदर्शन वाडबुद्धे सर ने किया। इस अवसर पर नरखेड नगर के समाजबंधु बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

समाचार 8556511784006555897
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list