Loading...

ट्रेडिशनल लंगड़ी, पिट्टू, साकली खेल का आयोजन


नागपुर। आंतर शालेय ट्रेडिशनल खेल स्पर्धा का आयोजन ट्रेडिशनल गेम्स एसोसिएशन ऑफ नागपुर द्धारा वैशाली नगर, बास्केटबॉल ग्राउंड में किया गया। स्पर्धा उदघाटन समारोह में प्रमुख डॉ. विवेक अवसरे सर, डॉ. पियूष अंबुलकर ( मनपा क्रीड़ा अधिकारी) श्री हरीश चौबे सर( अध्यक्ष) श्री किरण यादव ( सचिव), प्रीतम पिंजरकर, रीना चौबे मेम, बसीर शेख की उपस्थिति में किया गया। 

ट्रेडिशनल गेम्स में लंगड़ी, पिट्टू, साकली खेल का आयोजन किया गया जिसमे विभिन्न स्कूल के  356  विद्यार्थियों ने सहभाग लिया। सभी विजेता विद्यार्थियों के मेडल ,ट्रॉफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। साहिल पाटिल, शशांक विश्वकर्मा, करुण कुमार त्रिपुड़े, उजाला मिश्रा, दिशा चौबे, मेहबूब अंसारी, विनोद डहारे, नरेंद्र बिहार, प्रयाग शेंडे, तेजस माटे ने पंच की भूमिका निभाई।
समाचार 3475577439744976311
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list