अस्तित्व फाऊंडेशन महिला मंडल का मकर संक्रांत उत्सव
https://www.zeromilepress.com/2026/01/blog-post_85.html
नागपुर। मकर संक्रांत नविनीकरण तथा शुभता का उत्सव है साथ ही यह सौभाग्यवती महिलाओ का हर्ष और उत्साह का अनोखा संगम है महिलाए एक दुसरे को हल्दी कुंकु देकर हिंदू परंपरा को संजोति है, इस पर्व के उपलक्ष मे अस्तित्व फाऊंडेशन महिला मंडल द्वारा टिमकी परिसर में स्थित शिलाताई कोहळे इनके निवास स्थान पर मकर संक्रांत मिलन एवं हल्दी कुंकुम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महिला मंडल अध्यक्षा सौं. मंजु प्रकाश हेडाऊ इनके विचारो और सचिव श्रीमती शिलाताई कोहळे इनके मार्गदर्शन मे संपन्न हआ।
इस अवसर पर महिला मंडल कि सभी महिला सदस्या और आसपास की महिलाओ ने सहभाग लेकर कार्यक्रम के तहत महिलाओ के लिये विभिन्न खेल एवं अल्पोपहार का आयोजन किया गया जिसमें सभी महिलाओ ने भरपूर आनंद लिया। सभी को हल्दी कुमकुम के साथ छोटी भेट देकर महिला शक्ती का सन्मान किया गया।
इस अवसर पर महिला मंडल सचिव श्रीमती शिलाताई कोहळे, सोनाली हेडाऊ, अंतिमा बोकडे, सुनीता बोकडे, रूपकला गोखले, प्रिती हेडाऊ, माधुरी बुरडे, भारती हेडाऊ, माला जोहरे, वर्षा हेडाऊ, ज्योती बुरडे, तारा बोकडे, सुनंदा निनावे, रशमी कोहळे, पूजा कोहळे, ताराबाई निमजे, दूर्गा वाकोडीकर, सोनू गोन्नाडे आदी महिला कार्यकर्ता उपस्थित थी।