Loading...

नागपुर में ‘आयुर्समग्र - 2026’ आयुर्वेद सम्मेलन का भव्य आयोजन


NASYA और BMAC द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है,

1500 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे


नागपुर में आयुर्वेद के प्रमुख शैक्षणिक आयोजन 'आयुर्समग्र - 2026' अंतरराष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। सम्मेलन के साथ आम नागरिकों के लिए विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया जाएगा। यह कार्यक्रम नेशनल आयुर्वेद स्टूडेंट्स एंड यूथ एसोसिएशन (NASYA) तथा भाऊसाहेब मुलक आयुर्वेद कॉलेज एवं अनुसंधान अस्पताल, बुटीबोरी (BMAC & Hospital) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है। 

प्रतिभागी एवं विषय भारत और विदेशों से 1500 से अधिक प्रतिनिधियों के शामिल होने की अपेक्षा है, जिनमें आयुर्वेद विद्यार्थी, चिकित्सक, शोधकर्ता, प्राध्यापक एवं उद्योग विशेषज्ञ शामिल होंगे। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वक्ता पारंपरिक ज्ञान, वैज्ञानिक प्रमाण, अनुसंधान, नवाचार एवं प्रौद्योगिकी जैसे विषयों पर व्याख्यान देंगे तथा चर्चा में भाग लेंगे। 

आयोजन का उद्देश्य आयुर्वेद को साक्ष्य- आधारित, वैश्विक स्तर पर प्रासंगिक स्वास्थ्य प्रणाली के रूप में सुदृढ़ करना है। समर्थन एवं प्रायोजन कार्यक्रम को आयुष मंत्रालय, नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन (NCISM) तथा महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (MUHS) का समर्थन प्राप्त है। विज्ञान भारती (VIBHA) एवं विज्ञान भारती विदर्भ का भी सहयोग है, जबकि मुख्य प्रायोजक श्री बैद्यनाथ आयुर्वेद भवन प्रा. लि. (बैद्यनाथ, नागपुर) एवं विक्को लेबोरेटरीज (VICCO) और श्री ब्रह्मचैतन्य आयुर्वेद हैं। 

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर शैक्षणिक सत्रों के अंतर्गत आम जनता के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य प्रिवेंटिव स्वास्थ्य सेवाओं को प्रोत्साहित करना एवं आयुर्वेद के समग्र स्वास्थ्य लाभों की जनजागरूकता फैलाना है। 'आयुर्समग्र - 2026' मध्य भारत के लिए ऐतिहासिक आयोजन सिद्ध होगा, जो शैक्षणिक उत्कृष्टता, जनस्वास्थ्य जागरूकता एवं वैज्ञानिक संवाद को नई दिशा प्रदान करेगा। आयोजकों ने नागरिकों से स्वास्थ्य शिविर में भाग लेने का आग्रह किया है।

इस अवसर पर डॉ. अभिजीत मुनशी - संगठन अध्यक्ष आयुर्समग्र 2026 NASYA, नागपुर, डॉ. माधुसूदन गुप्ता - महासचिव आयुर्समग्र 2026, BMAC & RH बुटीबोरी, डॉ. गौतम जोगड, डॉ. वृंदा कडू, डॉ. शुभांगी जाधव सहित अन्य ने जानकारी दी।
समाचार 920277101366125292
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list