Loading...

दोस्ती हम नहीँ तोड़ेंगे...!


ज्येष्ठ मित्र मंडल का सदाबहार गीतों का नजराना

नागपुर। नगर की सुप्रसिद्ध, सामाजिक तथा सांस्कृतिक संस्था ज्येष्ठ मित्र मंडल की ओर से  जरीपटका स्थित मातेश्वरी भवन में बेस्ट ऑफ धर्मेंद्र, ही मैन धर्मेंद्र की पावन स्मृति में गीतों का यादगार नजराना प्रस्तुत किया गया। जरीपटका प्रभाग क्र. 1 नवनिर्वाचित नगरसेवक प्रमिला मथरानी व सुषमा चौधरी का सत्कार मंडल के अध्यक्ष अर्जुनदास आहूजा, उपाध्यक्ष मनोहरलाल आहूजा ने किया। सत्कार का मंच संचालन मंडल की महिला प्रमुख संगीता दलवानी ने किया। 

गायक कलाकारों में मुकुल पांडे, प्रणय कुथे, मंजिरी वैद्य ने एक से बढ़कर एक " आज मौसम बड़ा, पल पल दिल के पास, मैं कहीं कवि न बन जाऊं, रफ्ता रफ्ता देखो आंख मेरी, ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे सहित अन्य गीतों की प्रस्तुति देकर धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी। की बोर्ड पर आर्य पुरणकर, तबला व ढोलक पर प्रशांत नागमोते, आक्टोपेड पर नंदू गोहाने, गिटार पर ऋग्वेद आदि ने साथ दिया। सभी कलाकारों का हर्षध्वनि से सत्कार किया गया। अंत मे आभार मंडल के सहसचिव रमेश सचदेव ने व्यक्त किया। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोहरलाल आहूजा, रमेश सचदेव, मनोहर पाहुजा ने प्रयास किये। इस अवसर पर रामेशलाल भोजवानी, ज्ञानचंद वासवानी, अशोक वासवानी, आवतराम भगचंदानी, चुन्नीलाल चेलानी, कमलेश टहिल्यानी, कमल सावलानी, रजनी शर्मा, लक्ष्मी खिलनानी, रीता कंधारी, जयश्री खत्री, ज्योती शिवनानी, कोमल आहूजा, वैजयंती सचदेव सहित सदस्यों की मौजूदगी रही। उक्त जानकारी लक्ष्मण पेशवानी ने दी।
समाचार 8813024019432755717
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list