Loading...

अंतर-महाविद्यालयीन संगीत प्रतियोगिता संपन्न


दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय में सुरों की गूंज

नागपुर। दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय के पिताश्री सभागृह अंतर-महाविद्यालयीन संगीत प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया। इस सुरमई प्रतियोगिता में शहर के 8 प्रतिष्ठित महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. रितु तिवारी द्वारा मुख्य निर्णायक सुश्री श्रुति पांडवकर सहायक प्राध्यापिका, बिंजानी महिला महाविद्यालय एवं प्रख्यात कलाकार और मोनिका भोयर प्रसिद्ध संगीत कलाकार के आत्मीय स्वागत के साथ हुआ। प्रतियोगिता का सफल प्रबंधन प्रभारी डॉ. मोनाली मसीह द्वारा किया गया।

सुरों की इस जंग में मॉरिस कॉलेज की ऐश्वर्या पारवेकर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ₹2100 का नकद पुरस्कार अपने नाम किया। एल.ए.डी. कॉलेज की शर्वरी महाजन ₹1100 के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं, वहीं मेजबान दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय की दीपिका प्रसाद ने ₹500 का तृतीय पुरस्कार जीता। 

इनके साथ ही हिसलोप कॉलेज के वैभव हरकटे और पी.डब्ल्यू.एस. कॉलेज के गोपी गोस्वामी को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
समाचार 1441061328747474380
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list