युवा खिलाडियों को प्रोत्साहन जरूरी : डॉ रवि गिरहे
https://www.zeromilepress.com/2026/02/blog-post_0.html
आसमान फाउंडेशन द्वारा क्षत्रिय मरठा कलार समाज के युवा क्रिकेटरों को टी शर्ट प्रदान कर सम्मान
नागपुर। हाल ही में यशवंत स्टेडियम पर अखिल भारतीय मरठा कलार समाज द्वारा दो दिवसीय राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आसमान फाउंडेशन नागपुर द्वारा विजेता खिलाड़ियों को टी शर्ट व कुर्ते प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समाज की ओर से आसमान फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ रवि गिरहे का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। डॉ गिरहे ने इस अवसर पर गरीब व जरूरतमंद युवा खिलाडियों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ व विदर्भ क्षेत्र के युवा खिलाडियों ने सहभाग लिया।
कार्यक्रम में मरठा कलार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष नामदेव जमईवार, सचिव राजेश चौरागडे, कोषाध्यक्ष गिरीश महाजन युवराज दियेवार, मिलिंद बिजेवार तथा आसमान फाउंडेशन के सचिव नरेश शेंडे उपस्थित थे।
