Loading...

महाराष्ट्र पशु एवं मत्स्य विज्ञान विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद में डॉ. परिणय फुके की नियुक्ति


नागपुर। जननेता एवं महाराष्ट्र विधानपरिषद के सदस्य डॉ. परिणय फुके को महाराष्ट्र पशु एवं मत्स्य विज्ञान विश्वविद्यालय, नागपुर की कार्यकारी परिषद का सदस्य नियुक्त किया गया है। 

विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, शोध एवं प्रशासनिक दिशा तय करने में कार्यकारी परिषद की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। 

कार्यकारी परिषद शिक्षा, अनुसंधान, विस्तार शिक्षा, पाठ्यक्रम विकास तथा आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से जुड़ी नीतियों का मार्गदर्शन एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करती है। 

इसके साथ-साथ पशुपालन, दुग्ध व्यवसाय एवं मत्स्य विज्ञान से संबंधित योजनाओं की योजना-निर्मिति और निगरानी भी परिषद की प्रमुख जिम्मेदारी होती है।

डॉ. परिणयदादा फुके के अनुभव एवं दूरदर्शी नेतृत्व से विश्वविद्यालय के सर्वांगीण विकास और किसान-केंद्रित योजनाओं को नई दिशा मिलने की उम्मीद व्यक्त की जा रही है।
समाचार 728634697328965416
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list