साहित्यिकी में कवि सम्मेलन का सफल आयोजन
https://www.zeromilepress.com/2026/02/blog-post_70.html
नागपुर। विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन के उपक्रम साहित्यिकी के अंतर्गत कविसम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। प्रमुख अतिथि आकाशवाणी नागपुर के सेवानिवृत्त उद्घोषक डॉ रविंद्र भुसारी का स्वागत अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ सागर खादीवाला, संयोजक आदेश जैन एवं हेमलता मिश्र ने किया। कार्यक्रम के प्रारंभ सर्व प्रथम साहित्यकार आरिफ काज़ी जोश को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रा. आदेश जैन ने किया।
सम्मेलन में तनहा नागपुरी, माधुरी राउलकर, सरिता सरोज, कामिनी शुक्ला, लता तितरमारे, केशव झिंजारडे, विनोद कोपरगावकर, दीपक गुप्ता, तनहा नागपुरी, कल्पना बारापातरे, रमेश गजभिए, जलील अरशद खान,जमील अरशद खान, हेमलता मिश्र मानवी, मजीद बेग मुगल, अशोक डोलस, अब्दुल अमानी कुरैशी, अमिता शाह,सुजाता दरवाड़े, सुनीता केशरवानी, सुरेखा खरे, गुलाम मोहम्मद खान आलम,
देवयानी बनर्जी, जितेंद्र जैन, तेजवीर सिंह, तरुण श्रोत्रिय, सुदीप्त बनर्जी, राजीव गायकवाड़, मेघा अग्रवाल, कोशिकी बनर्जी, मुकेश कुमार सिंग, सईद हजरत, जयशंकर तिवारी, अरुण खरे आदि ने विभिन्न विषयों पर एक से एक से बढ़कर एक कविताएं प्रस्तुत की।
कार्यक्रम के अंत में प्रमुख अतिथि डॉ रविंद्र भुसारी ने सभी की कविता की समीक्षा के साथ साथ संस्था द्वारा चलाए जा रहे सभी उपक्रमों की सराहना की।कार्यक्रम में सुनील तिवारी, अरविंद बेगड़े, अनीता गायकवाड़, गणेश केसरवानी, जकवान खान आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।आदेश जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।
