Loading...

आर्थिक सहयोग कर मरीज का कराया इलाज


चिकित्सकों ने भी किया सहयोग

नागपुर। जब डॉक्टर और समाज के अन्य प्रतिष्ठित लोग साथ आते हैं, तो एक ऐसा सुरक्षा तंत्र (Safety Net) बनता है जो गरीबों के लिए वरदान होता है। ऐसा ही उदाहरण नागपुर में देखने को मिला। निर्नय इंद्रपाल बागड़े,नागपुर निवासी (उम्र 17 वर्ष) इस बच्चे को ब्रेन में क्लाट हो गए थे। आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण माता - पिता निर्नय को अस्पताल में भर्ती नहीं करा पा रहे थे।

न्यूरॉन हॉस्पिटल, नागपुर के डायरेक्टर डॉ प्रमोद गिरि व उनके सहयोगी डॉ ईश्वर चांदेवार के विशेष सहयोग और मनीष चावला ( दुबई निवासी), रोहित चौधरी, कन्हैया जयसिंघानी, प्रकाश लालवानी, कपिल लालवानी, संदीप चोइथरामानी (सभी जरीपटका निवासी) और अन्य लोगों ने आर्थिक सहायता प्रदान कर ‘निर्नय’ को नया जीवन देने का प्रयास किया है। ‘निर्नय’ जैसे जरूरतमंद बच्चे की मदद के लिए इतने सारे नेकदिल इंसान आगे आए।

सत्रह साल की उम्र में ब्रेन क्लॉट जैसी गंभीर समस्या से जूझना किसी भी परिवार के लिए बहुत बड़ा संकट होता है खासकर तब जब आर्थिक स्थिति अनुकूल न हो। डॉ. प्रमोद गिरि, डॉ. ईश्वर चांदेवार और उनकी टीम का यह कदम मानवता की मिसाल है। अक्सर लोग इलाज के खर्च के डर से पीछे हट जाते हैं, लेकिन निर्नय के अन्य सहयोगियों ने भी ये साबित कर दिया है कि सामूहिक प्रयास से किसी का जीवन बचाया जा सकता है । उक्त जानकारी देते हुए समाजसेवी, सिंधु युवा फोर्स के गुड्डू केवलरामानी ने साझा करते हुए चिकित्सकों, सह्योगकर्ताओ का आभार व्यक्त करते हुए निर्नय के शीघ्र स्वस्थ होने की मंगलकामना की है।
समाचार 8095663367736982649
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list