Loading...

अंतरंग में विशेष दिवस पर परिचर्चा एवं काव्यपाठ


नागपुर। विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन के उपक्रम अंतरंग महिला चेतना मंच के मासिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में किसी विशेष दिवस के नाम मोहताज नहीं रिश्ता, तो क्यों विशेष दिवस मनाएं एवं हिंदी के महान कवियों की कविताओं का पठन कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुई। 


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आर्किटेक्ट रोशनी अड़सोड़ जो इंटीरियर डिज़ाइनर, वास्तुशास्त्रविद एवं आध्यात्मिक सलाहकार भी है, का स्वागत अंगवस्त्र तथा स्मृति चिन्ह देकर किया गया। रोशनी जी ने अपने वक्तव्य में घर को कम जगह में वास्तुशास्त्र के हिसाब से उसमें रहने वालों के उपयोग के लिए सुविधा संपन्न बनाने के कारगर उपाय बताए साथ में सहस्रचार चक्र, आज्ञा चक्र, विशुद्ध चक्र, अनाहत चक्र, मणिपुर चक्र, स्वाधिष्ठान चक्र, मूलाधार चक्र यह सात चक्र के बारे में तथा चक्रों एवं स्वर विज्ञान में संतुलन की जानकारी दी और सखियों ने सवाल किये, मूलाधार चक्र का प्रारब्ध कैसे होता है ? इस प्रश्न के उत्तर में उन्होंने विस्तृत जानकारी दी। 
 

कार्यक्रम का संयोजन एवं शानदार संचालन अंतरंग संयोजिका शगुफ़्ता यास्मीन ने किया। जिगिशा शाह ने सहयोग किया, आभार प्रदर्शन रेशम मदान ने किया। 
कार्यक्रम में परिचर्चा के प्रथम चरण में पुष्पा पांडे, सुमन अनेजा, अलका देशपांडे , नंदिता सोनी, मेघा अग्रवाल, भारती रावल आदि ने भाग लिया।


परिचर्चा के दूसरे चरण में, काव्यपाठ में सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला', कुमार विश्वास, सुभद्राकुमारी चौहान, गुलज़ार, सोहनलाल त्रिवेदी आदि कवियों की कविताओं एवं गीतों की प्रस्तुति  उमा हरगन, डॉ हेमलता मानवी, संतोष बुद्धराजा, रामकुमारी, सुषमा शर्मा, अनीता गायकवाड़, अपराजिता राजोरिया, सुधा भगत, अमिता शाह, तनवीर ख़ान, अर्चना चौरसिया, कामिनी शुक्ला, रितु असाई आदि ने किया। 
किताबों के आदान - प्रदान श्रृंखला की दूसरी कड़ी में भारती रावल ने शगुफ़्ता यास्मीन को भगवद गीता सम्मान सौंपी।

कार्यक्रम में सुविधि जायसवाल, सरिता लाकुडकर, माया पाटिल, कांता अरोड़ा, पुष्पा शरद पांडे, रोशनी असोड, रंजना कालेकर, सुधा भगत, संगीता अंजुम, मेघा अग्रवाल, सुजाता दुबे, विधिग्वालिनी, शारदा परांजपे, प्रियंका कोहाड़ आदि सखियां उपस्थित  थीं।
समाचार 327302334542257467
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list