पद्मश्री सत्यनारायण नुवाल का सत्कार
https://www.zeromilepress.com/2026/02/blog-post_42.html
नागपुर। प्रतिष्ठित पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड के संस्थापक एवं अध्यक्ष सत्यनारायण नुवाल से विधायक व कांग्रेस शहर अध्यक्ष विकास ठाकरे ने भेंट कर उन्हें बधाई देने दी। इस अवसर पर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री व प्रदेश उद्योग व व्यापारी सेल के प्रमुख अतुल कोटेचा, नवनिर्वाचित नगरसेवक अभिजीत झाँ विशेष रूप से उपस्थित थे.
विधायक विकास ठाकरे ने बताया की उनके दूरदर्शी नेतृत्व और भारत के रक्षा क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय योगदान के कारण नागपुर को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी एक नई पहचान मिली है। यह गौरवपूर्ण सम्मान हर नागपुरवासी के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए उन्हें हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ।
इस अवसर पर सत्यनारायण नुवाल से सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, राजनीतिक एवं व्यापारिक गतिविधियों पर समसामयिक चर्चा भी हुई. चर्चा में सोलर ग्रुप के सोमेश्वर मूंदड़ा भी मौजूद थे.